भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड, साउथ, पंजाबी और गुजराती इंडस्ट्री के साथ साथ टिक टॉक और इंस्टाग्राम रील्स से फेमस हुई एक्ट्रेस भी काम करती हैं। और तो और टिक टॉक और इंस्टाग्राम रील्स से फेमस हुई एक्ट्रेस ने तो भोजपुरी सिनेमा में काफी ज्यादा नाम भी कमा लिया है। आज के इस लेख में हम आपको टिक टॉक और इंस्टाग्राम रील्स से फेमस होने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में आई एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं।
शिल्पी राघवानी
शिल्पी राघवानी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। शिल्पी राघवानी टिक टॉक से फेमस होने के बाद से भोजपुरी सिनेमा में आई थी और आज शिल्पी राघवानी भोजपुरी सिनेमा की एक जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इन्होंने भोजपुरी के कई बड़े सितारों के साथ काम कर लिया है।
माही श्रीवास्तव
माही श्रीवास्तव बिहार के एक छोटे से गांव की रहने वाली हैं। टिक टॉक और रील्स से फेमस होने के बाद इन्होंने भोजपुरी सिनेमा में काम करना शुरू किया और आज यह काफी ज्यादा पॉपुलर हैं।
कोमल सिंह
कोमल सिंह भी टिक टॉक और रील्स के वजह से ही आज भोजपुरी सिनेमा में धमाल मचा रही हैं। कोमल सिंह को कोरोना काल के दौरान टिक टॉक और रील्स से काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी और इसके बाद इन्हें भोजपुरी सिनेमा में काम मिलने लगा।
आरोही सिंह
आरोही सिंह को भी सबसे पहले टिक टॉक और रील्स से लोकप्रियता हांसिल हुई थी और इसके बाद इन्होंने भोजपुरी सिनेमा के तरफ अपना रुख कर लिया और अब यह भोजपुरी के सितारों के साथ म्यूजिक वीडियों में काम करती हैं।
जोया खान
जोया खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जोया खान भी पहले टिक टॉक वीडियो बनाती थी। टिक टॉक के वजह से इन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता हांसिल हुई थी और आज यह टिक टॉक के बौदलत भोजपुरी सिनेमा में काम कर रही हैं। बता दें कि जोया खान ने भोजपुरी के लगभग सारे बड़े बड़े सितारों के साथ काम किया है।