दोस्तों जहां हम सेकंड हैंड चीजें खरीदने को अपनी इज्जत को ठेस पहुंचना समझते हैं। वहीं दूसरी तरफ हमारे देश भारत में कई ऐसे रईस सेलिब्रिटीज हैं जो अक्सर ही सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदते हैं। दरअसल हमारी सोसाइटी में सेकंड हैंड या इस्तेमाल की हुई चीजें खरीदने वाले को तुछ समझ लिया जाता है की इनकी नई चीज खरीदने की क्षमता नहीं है।
लेकिन दोस्तों वहीं दूसरी तरफ ऐसे रईस सेलिब्रिटीज जो किसी भी चीज के लॉन्च के कुछ ही घंटों के अंदर उसको खरीदने की क्षमता रखते हैं वह भी सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदने का शौक रखते हैं। दरअसल वह अच्छे से जांच परख करके अच्छी कंडीशन वाली इस्तेमाल की हुई लग्जरी गाड़ियों को कम दाम में खरीद लेते हैं। इस से लग्जरी गाड़ी तो मिल ही जाती है और साथ में काफी पैसा भी बच जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे पांच सिलेब्रिटीज के बारे में।
विराट कोहली
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है हमारी भारतीय क्रिकेट टीम के हैंडसम हंक और रन मशीन विराट कोहली का। विराट कोहली को लग्जरी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनका लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन काफी बड़ा है। उनके इस कलेक्शन में दो बेंटले गाड़ी शामिल है। जिनमें से एक मुंबई में है तो दूसरी उनके दिल्ली वाले घर में हैं। बता दें कि दिल्ली वाली सफेद बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी उन्होंने सेकंड हैंड खरीदी थी।
युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह भी गाड़ियों के बहुत बड़े शौकीन हैं। दोस्तों आपको बता दें कि उनकी मनपसंद गाड़ियों में से एक जो उन्होंने सेकंड हैंड खरीदी थी लेम्बोर्गिनी मर्सिएलागो LP 640-4 है। युवराज सिंह ने यह गाड़ी BBT से खरीदी थी। अक्सर ही वह इसे इस्तेमाल हुए नजर आते हैं।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी को तो आप सब जानते ही हैं। वह पहले से ही एक मशहूर और रईस बॉलीवुड एक्ट्रेस थी और साथ ही में उन्होंने एक अमीर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की जिसके बाद उनकी रईसी और संपत्ति और भी बढ़ गई। लेकिन आपको बता दें कि इसके बाद भी उन्होंने इस्तेमाल की हुई यानी सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदी हैं। उनके कलेक्शन में बेंटले और लेंबोर्गिनी जैसी गाड़ियां शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने BBT से सेकंड हैंड रेंज रोवर खरीदी थी।
हनी सिंह
बॉलीवुड के मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह किसी इंट्रोडक्शन के मोहताज नहीं है। हनी सिंह भी लग्जरी गाड़ियों के बहुत बड़े शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में पहले से ही जैगुआर और ऑडी जैसी कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने BBT से ऑडी R8 खरीदी थी जिसने उनके पैसे तो बचाए ही और उनके कलेक्शन में भी इजाफा किया।
बादशाह
बॉलीवुड के एक और काफी मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह को भी सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदते हुए देखा गया है। हालांकि वह नई गाड़ी लेने के लिए काफी सक्षम है। लेकिन उन्होंने भी हाल ही में 1 सेकंड हैंड रोल्स रॉयस रैथ खरीदी थी।
तो दोस्तों इन सब मशहूर और रईस सिलेब्रिटीज को भी सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदते हुए देखने के बाद यह तो स्पष्ट है कि कोई सेलिब्रिटी हो या आम आदमी सेकंड हैंड चीजें खरीद कर इस्तेमाल करने में कोई बुराई नहीं है। इससे हमारे अशोक भी पूरे हो जाते हैं और पैसे भी बच जाते हैं।