जहां एक तरफ कुछ सेलिब्रिटीज फिटनेस और लुक्स के दीवाने होते हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ का मानना होता है कि यह चीजें मायने नहीं रखती है। और वह फिटनेस वगैरा का ज्यादा ध्यान नहीं रखते हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही 5 बहुत ही लोकप्रिय जोड़ों के बारे में बताएंगे जिनके जन्म का साल तो एक ही है लेकिन दिखने में जमीन आसमान का फर्क है।
रितिक रोशन और नवाज़ुद्दीन सिद्धकी
बॉलीवुड के ग्रीक गोद कहलाने वाले हैंडसम हंक रितिक रोशन अपनी पहली ही फिल्म ’कोई मिल गया’ से बॉलीवुड में छा गए थे। वहीं दूसरी तरफ नवाज़ुद्दीन तब सिर्फ एक नाम हुआ करता था जो पहचान की खोज में फिर रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि हैंडसम हंक रितिक रोशन और एक्टिंग मास्टर नवाजुदीन का जन्म वर्षा एक ही है।
अनिल कपूर और आलोक नाथ
जहां एक तरफ अनिल कपूर बढ़ती उम्र को धोखा देकर दिन-ब-दिन और भी हैंडसम और हॉट होते जा रहे हो। वहीं दूसरी तरफ आलोक नाथ अपने संस्कारी और फादर फिगर वाले रोल के लिए मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों का ही जन्म एक ही वर्ष यानी साल 1956 है।
अक्षय कुमार और दिलीप जोशी
अक्षय कुमार जिस नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। वह सालों से बॉलीवुड पर राज करते आ रहे हैं। दूसरी तरफ दिलीप जोशी जो कई सालों से टीवी एक्टर के तौर पर लोगों के दिलों को जीतते आ रहे हैं। ’तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के शो में उनका जेठालाल का करैक्टर सफलता का प्रतीक है। बता दें कि फिटनेस के दीवाने अक्षय कुमार और कॉमेडी किंग दिलीप जोशी दोनों ही एक ही वर्ष में जन्मे हैं।
हेमा मालिनी और फरीदा जलाल
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी और दूसरी तरफ फरीदा जलाल अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ही एक ही वर्ष में पैदा हुई थी और दोनों की उम्र 73 साल है।
सनी देओल और आलोक नाथ
दोस्तों आपने बिल्कुल सही पड़ा। सनी देओल और आलोक नाथ दोनों एक ही वर्ष में पैदा हुए थे। जहां एक तरफ सनी देओल 19 अक्टूबर, 1956 में पैदा हुए थे और 65 साल के हैं। वही दूसरी तरफ आलोक नाथ 10 जुलाई,1956 में पैदा हुए थे और वह भी 65 साल के ही हैं। एक ही वर्ष में पैदा होने के बावजूद दोनों बहुत ही अलग दिखते हैं।