भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां काफी ज्यादा पॉपुलर मानी जाती हैं। भोजपुरी की अभिनेत्रियों ने अपने एक्टिंग से तो काफी ज्यादा नाम और शोहरत कमाया है लेकिन इन अभिनेत्रियों ने कितनी पढ़ाई की है इसके बारे में आज हम इस लेख में चर्चा करने वाले हैं।
आम्रपाली दुबे
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खुबसुरत और सबसे टैलेंटेड आम्रपाली दुबे के पढ़ाई के बारे में बात करें तो आम्रपाली ने अपने रियल लाइफ में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। ग्रेजुएशन के बाद ही आम्रपाली ने फिल्मों के तरफ अपना रूख किया था।
काजल राघवानी
काजल राघवानी ना सिर्फ भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस हैं बल्कि इन्होंने मराठी और लगभग 25 गुजराती फिल्मों में भी काम किया है लेकिन इनका परिचय भोजपुरी एक्ट्रेस के तौर पर कराया जाता है। बात करें काजल राघवानी के पढ़ाई के बारे में तो काजल ने भी अपने रियल लाइफ में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।
रानी चटर्जी
भोजपुरी की सबसे शानदार और हमेशा किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रहने वाले रानी चटर्जी ने अपने एक्टिंग के दम पर काफी ज्यादा लोकप्रियता हांसिल किया है। रानी चटर्जी भी एक पढ़ी-लिखी अभिनेत्री हैं और इन्होंने अपने रियल लाइफ में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।
मोनालिसा
जब भी भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस की बात की जाएगी तो इस लिस्ट में सबसे पहले मोनालिसा का नाम शामिल होगा क्योंकि मोनालिसा भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती हैं। पढ़ाई के मामले में मोनालिसा भी किसी भोजपुरी एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं। मोनलिसा ने भी अपने रियल लाइफ में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है। मोनालिसा ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कोलकता से पुरा की है।
अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह को भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ साथ सबसे अमीर एक्ट्रेस होने का दर्जा भी प्राप्त है। अक्षरा भोजपुरी की सबसे प्रोफेशनल एक्ट्रेस मानी जाती हैं और पढ़ाई में बचपन से काफी ज्यादा तेज रही हैं। अक्षरा ने भी अपने रियल लाइफ में ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है।