मां, यह एक दुनिया का सबसे पवित्र शब्द है। होगा भी क्यों ना एक मां ही है जो दुख-दर्द झेल कर भी अपने बच्चे का हमेशा भला ही सोचती है। लेकिन मां-बाप बनने का जो सुख है वह हर इंसान चाहता है। लेकिन कई बार किस्मत उनका साथ नहीं देती है। कई बार बच्चे को 9 महीने संभालने के लिए मां किसी कारणवश सक्षम नहीं होती है। तो ऐसी सिचुएशन में लोग ‘सेरोगेसी’ आसान शब्दों में कहा जाए तो ‘किराए की कोख’ लेते हैं।
अगर आपने कृति सेनन की ‘मीमी’ फिल्म देखी है तो आप समझ गए होंगे। दरअसल इस प्रक्रिया में डीएनए तो मां-बाप का ही लिया जाता है लेकिन उसे एक ऐसी औरत जो कोख में 9 महीने बच्चा रखने के लिए तैयार हो ट्रांसफर कर दिया जाता है। उस औरत से मां-बाप का कॉन्ट्रैक्ट होता है कि 9 महीने बाद वह बच्चे को पाल कर उसको मां बाप को वापस दे देंगी।
बॉलीवुड के कुछ सितारे जो इसी प्रक्रिया से मां-बाप बने हैं।
शिल्पा शेट्टी– दोस्तों हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपनी दूसरी बेटी समीक्षा शेट्टी के बारे में बताया था। समीक्षा शेट्टी इसी सेरोगेसी प्रक्रिया के माध्यम से ही हुई थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का पहले से भी एक बच्चा है।
शाहरुख खान– जी हां दोस्तों शाहरुख खान और गौरी के 3 बच्चों में से एक सरोगेसी के माध्यम से हुआ है। शाहरुख खान के 3 बच्चे आर्यन सुहाना और अब्राहम हैं। इनमें से अब्राहम इस प्रोसेस से हुआ है।
आमिर खान– दोस्तों आमिर खान की दो शादियां हुई हैं। जिनमें से उनकी पहली बीवी के दो बच्चे साधारण तौर पर हुए थे। लेकिन दूसरी बीवी किरण राव से उनका बेटा जिन्हें सरोगेसी से ही हुआ है।
सनी लियोन– दोस्तों सनी लियोनी 2017 में जुड़वा बच्चों की मां बनी थी। आपको बता दें कि वह साधारण तौर पर नहीं बल्कि सरोगेसी से ही इन दोनों बच्चों की मां बनी थी।
करण जौहर– करण जोहर शादी ना कर के भी दो बच्चों के पिता हैं। वह उनके लीगल सिंगल पिता हैं। उनके दोनों बच्चे सरोगेसी के माध्यम से ही हुए हैं।
तुषार कपूर- दोस्तों तुषार कपूर भी आज तक कुंवारे ही हैं। आपको बता दें कि वह भी एक बच्चे के पिता हैं जो सरोगेसी के माध्यम से हुआ है। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य रखा था।
एकता कपूर– आपको बता दें कि एकता कपूर तुषार कपूर की ही बहन है। उनको भी अपने भाई की तरह सेरोगेट फादर होना सही लगा। एकता कपूर भी एक बच्चे की सिंगल मदर है।
सोहेल खान– हमारे सल्लू भाई जान के भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी भी सरोगेट मां बाप हैं। सोहेल खान का छोटा बेटा योहान सरोगेसी से ही हुआ है।