दोस्तों दुनिया में सच्चे प्यार का सबूत देने वाले तो बहुत से प्रेमी मिल जाएंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो सिर्फ खुद के लिए जीते हैं। समय आने पर जब वह खुद को अपने पार्टनर से बेहद ऊपर महसूस करने लगते हैं तो उसको छोड़ देते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं ऐसे ही बॉलीवुड के 6 जोड़ियों के बारे में जिन्होंने फेमस होने के बाद अपने पहले प्यार को बीच रास्ते में ही छोड़ दिया।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर अपनी पहली फिल्म करने से पहले इमरान खान की की पत्नी अवंतिका मलिक को डेट कर रहे थे। अवंतिका उस समय कुछ टीवी सीरियल्स में काम किया करती थी जिस के सेट पर खुद रणवीर उनसे मिलने जाते थे। लेकिन जब रणबीर कपूर ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म सांवरिया की और वह मशहूर हो गए तो उन्होंने अवंतिका को छोड़ दिया।
आलिया भट्ट
इसी तरह आलिया भट्ट बॉलीवुड में आने से पहले अपने बचपन के प्यार जिसे वह स्कूल में मिली थी अली दादरकर को डेट कर रही थी। लेकिन जब आलिया ने बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की तो उसके बाद वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रिलेशन में आ गई और अली को छोड़ दिया।
दीपिका पादुकोण
फिल्मों में मशहूर होने से पहले दीपिका पादुकोण मॉडलिंग किया करती थी और उस समय वह निहार पांडे को डेट कर रही थी। लेकिन अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम करने से ठीक पहले ही उन्होंने निहार पांडे से ब्रेकअप कर लिया था।
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह और मशहूर एक्टर सनी देओल की बहन अहाना देओल देओल कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे। वह एक ही फ्रेंड सर्कल में रहा करते थे और एक दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। लेकिन जब रणवीर की पहली फिल्म बैंड बाजा बारात आई उसके बाद उन्होंने अहाना से ब्रेकअप कर लिया था।
सुशांत सिंह राजपूत
एक समय सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे जो पवित्र रिश्ता नाम के मशहूर सीरियल में काम किया करते थे। वह दोनों टीवी सीरियल के सबसे मशहूर कपल थे। लेकिन अपनी पहली फिल्म कृति सेनन के साथ आने के बाद सुशांत प्रीति के प्यार में पड़ गए और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। उस समय सुशांत ने अंकिता को छोड़ दिया था।
अनुष्का शर्मा
अपने बॉलीवुड के करियर की शुरुआत से पहले स्ट्रगल के समय अनुष्का मॉडलिंग करती थी और अपने एक साथी मॉडल जोएब को डेट भी कर रही थी। समय के साथ अनुष्का का मॉडलिंग करियर तुम तरक्की करने लगा लेकिन जोएब के कैरियर पर स्टॉप लग गया था। जिसके बाद जोएब अनुष्का से ब्रेकअप कर बेंगलुरु लौट गया था।