बॉलीवुड पर राज करने वाले इन सितारों के पास नही है भारत की नागरिकता, लिस्ट में दीपिका से लेकर आलिया तक हैं शामिल

बॉलीवुड में तमाम ऐसे सितारें हैं जिन्हें लोगों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिलता है और यह सितारें बॉलीवुड में काफी समय से राज भी कर रहे है, लेकिन इन सितारों के बारे में बहुत सी ऐसी बातें होगी जो आपको नही पता होगा। उदाहरण के लिए बता दें कि हिन्दी सिनेमा में कई ऐसे सितारें हैं जिनके पास भारत की नागरिकता तक नहीं है, लेकिन ये सितारें आज बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और इस लेख में हम इन्हीं सितारों के बारें में बात करने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण : दीपिका पादुकोण बॉलीवुड सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका को भारत में वोट देने तक का अधिकार तक नहीं है। दरअसल, दीपिका पादुकोण का जन्म डेनमार्क में हुआ था। इसलिए दीपिका के पास डेनमार्क की नागरिकता है। इन्होनें अब तक भारत की नागरिकता नही बनवाई है यही कारण है कि दीपिका को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है।

अक्षय कुमार : अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन आपकों यहा बता दें कि अक्षय कुमार के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। दरअसल, अक्षय कुमार के पास कनाडा का नागरिकता है। हालांकि, हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय ने बताया था कि उन्हें जल्द ही भारत की नागरिकता और भारत का पासपोर्ट मिलने वाला है।

आलिया भट्ट : आलिया भट्ट बॉलीवुड में चुलबुली गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। आलिया हिन्दी सिनेमा में पिछले 10 सालों से सक्रीय नज़र आ रही हैं। आलिया भट्ट बॉलीवुड के सबसे मशहुर फिल्म निर्देशक महेश भट्ट की बेटी हैं लेकिन फिर भी आलिया के पास भारत की नागरिकता नही है। दरअसल, आलिया की माँ सोनी राजदान ब्रिटेन की हैं इसीलिए आलिया के पास ब्रिटिश नागरिकता है।

जैकलीन फर्नांडीस : जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड की सबसे तेजी से उभरने वाली न्यूकमर अभिनेत्री हैं। जैकलीन अपने बेहतरीन डांस के वजह से भी जानी जाती हैं। जैकलीन भले ही बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं लेकिन इनका भारत से कोई तालुकात नहीं है। दरअसल, जैकलीन पड़ोसी मुल्क श्रीलंका की रहने वाली हैं। इनके पास श्रींलका की नागरिकता है। साल 2006 में मिस श्रिलंका का खिताब जितने के बाद बॉलीवुड में काम करने के लिए जैकलीन ने भारत के तरफ अपना रूख कर लिया था।

कैटरीना कैफ : कैटरीना कैफ बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्री मानी जाती हैं। कैटरीना मुलरूप से एक विदेशी हैं। कैटरीना कैफ का जन्म हांगकांग में हुआ था। लेकिन इनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यानी कैटरीना के पास भी भारत में वोट देने का अधिकार नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *