फरहान अख्तर-शिबानी ढंडेकर की शादी : फरहान अख्तर जो बॉलीवुड में एक्टर होने के साथ एक बहुत अच्छे प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर और शिवानी ढंडेकर की शादी इसी साल यानी 2022 में 21 फरवरी को होने जा रही है। इस चीज का खुलासा खुद उनके पिताजी ने किया है।
विक्रांत मस्से और शीतल ठाकुर की शादी : छपाक फिल्म और कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बनाने वाले विक्रांत मस्से भी इस साल शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आजकल वह अपनी आने वाली फिल्म गैसलाइट के शूट में बिजी हैं। इस फिल्म में हम काफी ग्लैमरस और स्टनिंग अभिनेत्री सारा अली खान को भी देखेंगे। फिल्म का शूट खतम होते ही उनकी शादी करने की प्लानिंग है।
अली फजल और रिचा चड्ढा की शादी : भारत में वेब सीरीज के बेताज बादशाह अली फजल और ‘फुकरे’ फिल्म की भोली पंजाबन भी इसी साल शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं। हालांकि इनकी शादी पिछले साल ही होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण इनको वह शादी पोस्टपोन करनी पड़ी थी। जल्द ही हम इन दोनों के शादी के फोटोग्राफ्स देखेंगे।
रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी : बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणवीर कपूर और क्यूटनेस क्वीन आलिया भट्ट भी इस साल शादी के बंधन में बंद सकते हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 2022 में ही शादी कर लेंगे। एक इंटरव्यू में रणवीर कपूर ने इस बारे में खुलासा भी किया था कि वह जल्द ही शादी करेंगे।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी : जैसा कि आप जानते ही हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सालों से एक अच्छे रिलेशनशिप में हैं। इस बात की पुष्टि तो नहीं की जा सकती लेकिन अनुमान है कि यह दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।