सुनील शेट्टी बॉलीवुड के एक शानदार एक्टर माने जाते हैं। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे फिल्मों में काम किया है। सुनील शेट्टी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीरो होने के साथ साथ एक बिजनेसमैन भी माने जाते हैं और यह फिल्मों के साथ साथ अपने बिजनेस से भी खुब सारा पैसा कमाते हैं। वहीं बात करें सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी की तो बॉलीवुड में माना को लेडी अंबानी के नाम से जाना जाता है।
बॉलीवुड की लेडी अंबनी कही जाती हैं माना शेट्टी
माना शेट्टी और सुनील शेट्टी एक दुसरे से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। सुनील शेट्टी ने अपने जीवन में काफी ज्यादा पैसा कमाया है और इन सब में इनकी पत्नी ने इनका काफी ज्यादा साथ दिया है और तो और पैसे कमाने में सुनील की पत्नी माना शेट्टी सुनील से पीछे नहीं हैं बल्कि यह सुनील शेट्ट को भी पैसे के मामले में टक्कर देती हैं। यही कारण है कि लोग इनकों बॉलीवुड का लेडी अंबानी कहते हैं।
बतौर फैशन डिजाइनर शुरू किया था करियर
माना शेट्टी ने अपने करियर की शुरूआत बतौर फैशन डिजाइनर के तौर पर किया था। माना ने शुरूआत में अपनी बहन ईशा के साथ मिलकर एक ब्रैंड की शुरूआत की थी जिसका नाम Mana & Isha था।
इसके अलाव कई तरह की और बिजनेस करती हैं माना
बता दें कि माना इसके अलावा कई तरह की और बिजनेस करती हैं। जैसे माना ने अपने पति सुनील शेट्टी के साथ मिलकर S2 नाम से एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट शुरू किया था और अब तक इस कंपनी ने मुंबई में 21 लग्जरी विला बनाया है। इन लग्जरी विला को माना बॉलीवुड सितारों के साथ साथ बड़े बड़े बिजनेसमैन के हाथों बेच देती हैं।
माना शेट्टी R-हाउस नाम से एक लाइफस्टाइल स्टोर भी चलाती हैं जो मुंबई में स्थित है। माना का यह स्टोर मुंबई के वर्ली इलाके में मौजूद है। माना शेट्टी के इस स्टोर पर डेकोरेशन के आइटम, गिफ्ट्स, लाइटिंग और घर से जुड़ी लग्जरी चीजें मिलती हैं। इतना ही नहीं इस स्टोर में काफी महंगे महंगे फर्नीचर भी मिलते हैं।