बॉलीवुड के इन 6 क्राइम थ्रिलर्स फिल्मों को नही देखा तो क्या देखा, इनके आगे हॉलीवुड भी है फेल

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्में बनती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी क्राइम थ्रिलर्स फिल्में भी बनी हैं जिनको देखने के बाद लोग हॉलीवुड देखना भुल जाते हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की उन 6 क्राइम थ्रिलर्स फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिनको देखने के बाद आप भी एक समय के लिए हॉलीवुड को भुल जाएंगे।

ए वेडनेसडे : फिल्म ए वेडनेसडे साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक क्राइम पर आधारित है। इस फिल्म में जबरदस्त थ्रिलर है जो आपको पुरे दो घंटे तक बांधे रखने वाला है। अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में पसंद है तो आपको एक बार फिल्म ए वेडनेसडे को जरूर देखना चाहिए।

गैंग्स ऑफ वासेपुर : इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। इस फिल्म के अब तक 2 पार्ट आ चुके हैं। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकरों ने जबरदस्त एक्टिंग की है। यह फिल्म क्राइम और थ्रिलर से भरपुर है।

तलवार : तलवार फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य भुमिका दिग्गज और दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने निभाई थी। यह फिल्म आपको 2 घंटे बांधे रखने वाली है। यह फिल्म थ्रिलर से भरपुर है। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो थियेटर में लोगों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा प्यार दिया था।

दृश्यम : दृश्यम फिल्म के अबतक दो पार्ट आ चुके हैं। इस फिल्म का दुसरा पार्ट हाल ही में रिलीज हुआ था। इस फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म में मुख्य भुमिका अजय देवगन ने निभाई है। अगर आपको क्राइम थ्रिलर फिल्में देखना पसंद है तो यह फिल्म आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

कहानी : फिल्म कहानी का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया था। इस फिल्म में मुख्य भुमिका में विद्या बालन नज़र आई थी। इस फिल्म के अबतक दो पार्ट आ चुके हैं। यह फिल्म जब रिलीज हुई थी तो लोगों ने इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया था। अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने की प्लान कर रहे हैं तो आपको कहानी और कहानी 2 एक बार जरूर देखना चाहिए।

ब्लैक फ्राइडे : फिल्म ब्लैक फ्राइडे का निर्देशन भी अनुराग कश्यप ने ही किया है। इस फिल्म में साल 1993 में हुए मुंबई के बम धमाकों के बारे में दिखाया गया है। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *