अपनी शोहरत के न’शे में बॉलीवुड की यह 5 हस्तियां खा चुकी हैं जेल की हवा

दोस्तों बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज अपने नाम के पहचान में इतना खो जाते हैं कि का’नून को भी अपने हाथ में ले लेते हैं। इसके चलते हमने कई एक्टर्स को जेल जाते भी देखा है। तो आज हम आपको ऐसे 5 बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बारे में बताएंगे जो अपने कारनामों के चलते जेल की हवा खा चुके हैं।

जॉन इब्राहिम
धूम फिल्म करने के बाद जॉन इब्राहिम पब्लिक में बहुत मशहूर हो गए थे। जिस तरह उनको फिल्म में बाइक चलाने का शौक था उसी तरह असल जिंदगी में भी यह शौक रखते हैं। इसी के चलते एक बार वह रात के समय में अपनी बाइक पर निकले थे और तेज बाइक चलाते वक्त उनकी टक्कर दो साइकिल चालकों से हो गई थी। हालांकि इस टक्कर में जॉन को तो ज्यादा चोट नहीं आई थी लेकिन उन दो साइकिल वालों को काफी गंभीर चोट आई थी। लेकिन जॉन ने मौके पर ना भागकर और उनको हॉस्पिटल ले जा कर बहुत अच्छा काम किया। बदले में जब उन पर केस हुआ तो जज ने उन्हें उनके इसी काम के लिए बेल दे दी लेकिन उनका यह केस आज तक चल रहा है और वह बेल पर बाहर हैं।

राजपाल यादव
जी हां हम सबको हंसाने वाले राजपाल यादव की जिंदगी के एक समय ऐसा आया था जब उन्हें जेल जाना पड़ा था। दरअसल उन्होंने “अता पता लापता” नाम की एक फिल्म को प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने एक दोस्त से 5 करोड रुपए उधार लिए थे। वह इस उधार को समय पर लौटा नहीं पाए थे और उनके उस दोस्त ने राजपाल पर फ्रॉड का केस लगा दिया था। इस केस के लिए राजपाल को 3 महीने तक जेल में रहना पड़ा था और कुछ फाइन भरने के बाद उन्हें जेल से रिहाई मिल गई थी। उनका कहना है कि जेल में सभी लोग उनकी बहुत इज्जत करते थे।

संजय दत्त
संजय का केस तो सभी को याद होगा जहां साल 1993 के मुंबई ध’माके मैं उनका नाम जोड़ा गया था। उन पर कोर्ट का के’स था कि उन्होंने इलीग’ल चीजें अपने साथ रखी थी जिसके बदले में उन्होंने कहा था कि उनके पास उनमें से सिर्फ एक थी। हालांकि एक समय ऐसा था जब उनका जेल से बाहर आना बेहद मुश्किल लग रहा था जिसके कारण उन्होंने 18 महीने जेल में गुजारे थे और बाद में उन्हें बेल मिल गई थी। मामले के चलते चलते अंत में साल 2013 में उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि यह सजा कोई हॉलीडे से कम नहीं थी। वह कई कारणों की वजह से पैरोल पर बाहर आते रहे थे।

सलमान खान
सलमान खान के केसो के बारे में तो सब जानते ही हैं। उन पर एक नहीं बल्कि दो-दो केस चले थे जिनके कारण उनको जेल जाना पड़ा था। पहली बार साल 1998 में फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हि’रण को मारने के इल्जाम के चलते जेल जाना पड़ा था लेकिन 3 दिन में ही उनको बेल मिल गई थी। उसके बाद साल 2017 में उन्हें हि’ट एंड रन केस के चलते भी जेल जाना पड़ा था। लेकिन हर बार उनके वकील उन्हें किसी ना किसी तरह बचा ही लेते हैं।

रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी रिया चक्रवर्ती के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा। कुछ समय पहले ही एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया था। फोन पर ड्र ग्’स के मामले में केस हुआ था। रिया के साथ उनके भाई शोभित और सुशांत के प्लाट मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *