देखिए इन 6 एक्ट्रेस की तस्वीरें जिन्हें मेकअप के बिना पहचानना भी है मुश्किल

बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां अभिनेता हो या अभिनेत्री उन्हें सुंदर दिखना जरूरी हो जाता है। आखिर वह अभिनेता या अभिनेत्री कहलाए ही इस लिए जाते हैं। तो इसी बीच इस काम को पूरा करने के लिए उन्हें बहुत सारे मेकअप की जरूरत पड़ती है।

खासकर अभिनेत्रियां उन्हें तो अपनी इमेज को बनाए रखने के लिए और लोगों को अट्रैक्ट करने के लिए अपनी अदाओं के साथ-साथ मेकअप की भी बहुत जरूरत पड़ती है। मेकअप के बिना उनकी खूबसूरती बिल्कुल फीकी लगती हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं ऐसी 6 हीरोइन जिन्हें बिना मेकअप के पहचानना भी मुश्किल है।

प्रियंका चोपड़ा : बेशक प्रियंका चोपड़ा बेहद ही खूबसूरत और आकर्षक हैं। कैमरे के आगे वह हमेशा खूबसूरत ही दिखती हैं। पर यकीनन बिना मेकअप के उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। उन्होंने कभी भी पब्लिक में बिना मेकअप के कदम नहीं रखा है। जब से वह हॉलीवुड गई हैं तभी से अपनी हीरोइन की इमेज को लेकर वह बहुत ज्यादा सतर्क रहती हैं।

करीना कपूर : करीना कपूर को तो हमने उनकी लाजवाब बेमिसाल खूबसूरती और उनकी बेहद सुंदर स्किन को देखा ही है। उनकी खूबसूरती और उनका फिगर किसी के भी कंपैरिजन में सबसे खूबसूरत है। लेकिन यह सब में उनके मिलियन डॉलर मेकअप का भी बहुत बड़ा रोल है। तो क्या आपने उनको कभी बिना मेकअप के देखा है?

 

सोनाक्षी सिन्हा  : शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को उनका लाजवाब ग्लो और चेहरे की रौनक उनकी मां से मिली है। उनके चेहरे पर एक अलग ही नूर छाया रहता है। अक्सर ही वह कैमरे के सामने बिना मेकअप के नहीं आती हैं। लेकिन यहां हम आपको उनके बिना मेकअप की तस्वीर दिखा रहे हैं। शायद आपके लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाए।

 

दीपिका पादुकोण : दीपिका एक बेमिसाल और जबरदस्त खूबसूरती की मालकिन है। उनकी खूबसूरती और उनका फिगर बिल्कुल परफेक्ट है जिसे फ्लांट करके वह बॉलीवुड पर राज करती हैं। लेकिन आपको बता दें बिना मेकअप के उनकी है खूबसूरती किसी काम की नहीं रह जाती है।

काजोल : काजोल के ट्रांसफॉरमेशन ने तो हम सब को अचंभे में डाला ही है। उनके करियर के शुरुआत में जब उन्हें देखा जाता था तो उनकी स्किन काफी डस्की यानी डार्क कॉम्प्लेक्शन की थी लेकिन उनके मेकओवर के बाद वह बेहद खूबसूरत बन कर आई हैं। हालांकि वह अपने मेकअप के बाद और भी ज्यादा आकर्षक और हॉट लगती हैं। लेकिन मेकअप के बिना जब आप उन्हें देखेंगे तो पहचान भी नहीं पाएंगे।

 

सोनम कपूर : मशहूर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर यकीनन बेहद खूबसूरत दिखती हैं। वह अपने मेकअप और फैशन के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और अक्सर ही नए-नए आकर्षित लुक्स में कैमरे के सामने आती हैं। लेकिन क्या आपने कभी उन्हें बिना मेकअप के देखा है? नहीं देखा तो देखिए इन तस्वीरों में आपके लिए उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *