प्रियंका चोपड़ा के अलावा ऐसी 5 अभिनेत्रियां जो विदेशियों पर हार बेटी है अपना दिल

प्यार के बारे में कहा जाता है कि यह एक ऐसा एहसास है जो धर्म, जात–पात और सरहद कुछ नहीं देखता है। जैसा कि हम सनी देओल की फिल्म गदर में भी देख चुके हैं। चलिए आज आपको इस लेख में बॉलीवुड की ऐसी पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने प्यार के बीच में सरहदों को नहीं आने दिया। और अब उनके या तो बॉयफ्रेंड या पति हैं जो भारत से बाहर के है।

प्रीति जिंटा
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने जीन गूडेनॉफ नाम के विदेशी से शादी की थी। 2016 में जब उनके शादी करने की बात सामने आई थी तो मीडिया और उनके फैंस एकदम हैरान रह गए थे। वैसे तो उन्होंने मुंबई से बाहर ही शादी की थी लेकिन वापस आकर उन्होंने एक बहुत ही जबरदस्त और खूबसूरत रिसेप्शन पार्टी ऑर्गनाइज की थी जिसमें उन्होंने अपने सभी सहयोगियों को बुलाया था। उन्हें कई बार IPL के मैच में अपने पति के साथ देखा जा चुका है।

इलियाना डिक्रूज
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जिन्होंने अक्षय कुमार जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। वह भी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एंड्रयू नीबोने नाम के एक फोटोग्राफर के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। वह दोनों एक दूसरे के साथ प्यार में दीवाने थे इंस्टाग्राम फीड पर उनके प्यार के झलक देखी जा सकती थी। लेकिन 2019 में मीडिया में उनके अलग होने की खबर आई थी जिसके बाद से अब तक इलियाना कहती हैं कि वह सिंगल ही है।

सानिया मिर्जा
भारत की बेहद काबिल और शानदार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भी एक विदेशी के प्यार में पड़ चुकी थी। शायद आप जानते ही होंगे कि वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जबरदस्त खिलाड़ी शोएब मलिक को पसंद करने लगी थी। उन्होंने लंबे समय एक दूसरे को डेट भी किया। और आगे चलकर उन्होंने शादी कर ली थी। सानिया मिर्जा पाकिस्तानी स्वयं मलिक से शादी करने का कारण बताती हैं कि वह बहुत ही अच्छे हैं और उन्हें सबसे ज्यादा शोएब के प्रपोज करने के ढंग पर प्यार आया था।

श्रुति हसन
भारत के मशहूर अभिनेता कमल हसन की बेटी श्रुति हसन जो एक बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस भी हैं। आपको बता दें कि श्रुति लंदन के एक सिनेमा आर्टिस्ट कार्सेल के साथ काफी समय तक रिलेशनशिप में रही हैं। 2017 में उनके रिलेशनशिप की खबर सामने आई थी। वह दोनो अपने लंडन के एक कोमन फ्रेंड के जरिए एक दूसरे से मिले थे। 2018 में इनके शादी की मीडिया में बहुत चर्चा चल रही थी जिन्हें है श्रुति ने जुठला दिया था।

सेलिना जेटली
सेलिना जो एक समय पर बॉलीवुड की कॉफ़ी मशीर अभिनेत्री रहे चुकी है। अब बॉलीवुड और एक्टिंग से काफी दूर है। एक बार वह दुबई गई थी जहां पर उनकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया के एक बिजनेसमैन पीटर से हुई थी। उसके बाद पीटर भारत आकर उनकी फैमिली से मिले थे और 2011 में दोनों एक दूसरे से शादी कर ली थी। सेलिना को दो जुड़वा बच्चे हुए थे जिनमें से एक कुछ कारणों की वजह से ज्यादा दिन तक जिंदा नहीं रह पाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *