बॉलीवुड एक्ट्रेस जो बेहद कम उम्र में शादी के बंधन में बंध गई, पहले नंबर वाली ने तो सिर्फ 16 साल की उम्र में की थी शादी

सजावट से भरी बॉलीवुड की इस दुनिया में कुछ एक्ट्रेस शादी करने के बारे में सोचती भी नहीं वहीं दूसरी तरफ कुछ एक्ट्रेस कम उम्र में ही शादी कर लेती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी फैमिली को समय देना पसंद करती हैं। उन्हीं के बीच कुछ आती हैं वह जो बेहद कम उम्र में ही शादी के बंधन में बंध जाती है और अपने सपनों के राजकुमार के साथ खुशी-खुशी जीवन जीना शुरु कर देती हैं।

यहां तक की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी शादी और फैमिली के लिए अपने बॉलीवुड करियर तक को कुर्बान कर दिया। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही 4 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने करियर को दांव पर लगाकर बेहद कम उम्र में शादी कर ली।

डिंपल कपाड़िया 16 की उम्र में  : डिंपल कपाड़िया ने जब राजेश खन्ना से शादी की तो वह सिर्फ 16 साल की थी। वहीं दूसरी तरफ राजेश खन्ना उनसे उम्र में 15 साल बड़े थे। ऐसा कहा जाता था कि राजेश खन्ना ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए डिंपल से शादी की थी। लेकिन इस सबके बावजूद दोनों की शादी बहुत धूमधाम से हुई थी। हालांकि कुछ साल बाद दोनों अलग रहने लगे लेकिन राजेश खन्ना के आखिरी दिनों में डिंपल उनकी देखभाल करने के लिए उन्हीं के साथ रहने लगी।

दिव्या भारती अट्ठारह की उम्र में :  दिव्या भारती सिर्फ 18 साल की थी जब उन्होंने फिल्म डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। दिव्या की शादी से ज्यादा चर्चा उस समय रहस्यमय तरीके से हुई उनकी मौ’त के बारे में हो रही थी। उन्होंने अपनी ही बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी थी। दिव्या की मौ’त के बाद साजिद ने एक पत्रकार से शादी कर ली थी। हाल ही में हुए उनके एक इंटरव्यू में साजिद की पत्नी ने बताया था कि आज 27 साल बाद भी दिव्या उनकी जिंदगी का एक खास हिस्सा है।

नीतू कपूर की  21 उम्र में  : बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत हीरोइन नीतू कपूर बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय ऋषि कपूर से सिर्फ 21 साल की उम्र में शादी कर ली थी। बता दें कि नीतू कपूर ने सिर्फ 14 साल की उम्र में ऋषि को डेट करना शुरू कर दिया था। ऋषि कपूर पहले से ही बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बना चुके थे। फिर जब नीतू कपूर ने ऋषि से शादी की तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। 

भाग्यश्री 21 की उम्र में : भाग्यश्री पटवर्धन ने हिमालय दासानी के साथ सिर्फ 21 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और एक दूसरे को पसंद किया करते थे। यह बात किसी स्कूल ट्रिप की है जिसे खत्म होने के बाद हिमालय दासानी ने भाग्यश्री को प्रपोज किया था और भाग्यश्री मान गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *