यह 7 है सबसे ज्यादा शादी करने वाली अभिनेत्रियां

बॉलीवुड में एक से ज्यादा शादी करना अब जैसे फैशन बन चुका है। बहुत कम ही ऐसी जोड़ियां है जो सालों से शादीशुदा है और आज भी एक सुखी जीवन व्यतीत कर रही है। आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्होंने एक शादी नहीं बल्कि कई शादी की है। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में।

किरण खेर
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री किरण खेर ने 2 शादी की है। किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी। लेकिन कुछ टाइम बाद ही दोनों अलग हो गए थे। उसके बाद किरण खेर ने दूसरी शादी अनुपम खेर के साथ रचाई और आज दोनों ही खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
योगिता बाली
योगिता बाली योगिता बाली अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थी। योगिता की पहली शादी किशोर कुमार से हुई थी लेकिन वह उनकी तीसरी पत्नी थी। निजी कारणों की वजह से इनका भी यह रिश्ता ज्यादा टाइम तक टिक नहीं पाया आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया। जिसके बाद योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से साल 1976 में दूसरी शादी कर ली थी।
जेबा बख्तियार
मशहूर फिल्म ’हीना’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री जेबा बख्तियार ने 4 शादियां की है। इन के पहले पति सलमान बलियानी है, दूसरे अदनान सामी, तीसरे जावेद जाफरी और चौथे पति का नाम सोहेल लेगारी है।
सुनिधि चौहान
सुनिधि चौहान बॉलीवुड की मशहूर गायिका है। आपको बता दें कि सुनिधि ने भी 2 शादियां की है। पहली शादी उन्होंने मात्र 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर बॉबी खान से की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा टाइम तक नहीं टिक पाया और तलाक हो गया उसके बाद उन्होंने साल 2012 में हितेश सोलंकी से शादी की।
नीलम कोठारी
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने भी 2 शादियां की थी। लेकिन कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो। अलग होने के बाद वह समीर सोनी के साथ रिलेशनशिप में आई और कुछ टाइम एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली।
नीलिमा अजीम
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने 1 नहीं बल्कि 3 शादियां की है। उन्होंने पहली शादी एक्टर पंकज कपूर से की थी आपको बता दें शाहिद कपूर इन्हीं के बेटे हैं। पंकज कपूर से तलाक लेने के बाद उन्होंने राजेश खट्टर से दूसरी शादी की जिनसे उन्हें ईशान खट्टर हुए। साल 2001 में नीलिमा राजेश से अलग हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रजा अली खान से शादी कर ली।
बिंदिया गोस्वामी
एक समय में बिंदिया गोस्वामी और विनोद मेहरा एक दूसरे से बहुत प्यार किया करते थे। दोनों ने अपने प्यार को शादी के मुकाम तक पहुंचाया। लेकिन अफसोस उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। उन्होंने विनोद से तलाक लेकर बॉलीवुड डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी रचा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *