बॉलीवुड की ऐसी 5 एक्ट्रेस जिन्होंने अपनी शादी के लहंगे पर किए लाखो रुपए खर्च, 4 नंबर वाली है हम सब की मनपसंद

अपनी शादी को सुंदर और परफेक्ट बनाने का सपना हर दुल्हन का होता है। हर दुल्हन यही चाहती है कि वह अपनी शादी में महंगे से महंगा लहंगा या आउटफिट पहने। इसी तरह बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का भी यही सपना होता है।

आपने इनको फिल्मों और रैंप पर तो महंगी-महंगी ड्रेस पहने देखा ही होगा। लेकिन अगर आप यह सोचते हैं कि इनका यह महंगे कपड़े पहनने का शौक सिर्फ रील लाइफ तक ही सीमित है तो शायद आप गलत सोचते हैं। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे ऐसी 5 अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी शादी मैं सिर्फ अपने लहंगे पर ही लाखों रुपए खर्च कर दिए।

ऐश्वर्या राय बच्चन- 75 लाख


पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी दुनिया की सबसे सुंदर महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती है। ऐश्वर्या ने एक पारंपरिक पीले और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी। यह कांजीवरम स्टाइल की साड़ी थी। बता दें कि यह कोई आम साड़ी नहीं थी इसे मशहूर फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। इस साड़ी में सोने के धागे से काम जुड़ा हुआ था। दोस्तों आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐश्वर्य के इस आउटफिट की कीमत लगभग ₹75 लाख बताई जाती है।

शिल्पा शेट्टी- 50 लाख

शिल्पा इस लिस्ट से बाहर कैसे रह सकती है। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण लिहानिया द्वारा डिजाइन की गई लगभग 8000 स्वारोवस्की क्रिस्टल से जड़ी बेहद सुंदर सदी पहनी थी। शिल्पा अपनी उस शादी की साड़ी में इतनी सुंदर लग रही थी आज भी उन्हें दुल्हन के लिबास में याद किया जाता है। बता दे की शिल्पा ने उस लिबास के लिए 50 लाख रुपए खर्च किए थे।

करीना कपूर- 50 लाख


बॉलीवुड के नवाब की शादी हो और बेगम सबसे सुंदर न लगे ऐसा हो ही नही सकता। बॉलीवुड के नवाब की बेगम यानी हमारी करीना कुदरती तौर पर ही इतनी सुंदर है। अपनी इस सुंदरता को 4 चांद लगाने के लिए उन्होंने अपनी शादी पर पहन ने के लिए बरगंडी रंग का लहंगा चुना था। उनका यह लहंगा ऋतु कुमार ने डिजाइन किया था। उसके लहंगे की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जाती है।

अनुष्का शर्मा- 30 लाख


भारत के सबसे मनपसंद कपल कहलाए जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी अब तक की सबसे सुंदर शादियों में से एक मानी जाती है। सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया पारंपरिक चोकर ने अनुष्का की सुंदरता को 4 चांद लगा दिए थे। अनुष्का की इस ड्रेस की कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जाती है।

जेनेलिया डिसूजा देशमुख- 17 लाख


बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया बेहद खूबसूरत है। दोनो ने 2 रीती रिवाजों से शादी की थी। एक महाराष्ट्रीयन पारंपरिक रीती रिवाज से और एक ईसाई रीती रिवाज से। महाराष्ट्रीयन शादी के लिए उनका ड्रेस मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था। उनके ड्रेस में सोने के कुंदन से कढ़ाई की गई थी। उनकी इस सुंदर ड्रेस की कीमत 17 लाख रुपए बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *