पीछले 8 सालों से नहीं किया कोई फिल्म, फिर भी पैसों के मामले में पति से हैं 7 गुना आगे विपाशा बसु

विपाशा बसु का नाम बॉलीवुड की सबसे हॉट एंव बोल्डेस्ट अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल हैं। विपाशा बसु ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्मों अपने बेहतरीन एक्टिंग से लोगों का दिल जीता हैं। विपाशा बसु भले काफी लंबे समय से बॉलीवुड के किसी फिल्म में नज़र नहीं आई हैं लेकिन यह फिर भी एक ऐशो आराम की जिंदगी जी रही हैं। आज के इस लेख में हम आपको विपाशा बसु के बारें बताने वाले हैं।

मॉडलिंग से की थी करियर की शुरूआत 

विपाशा बसु लगभग पीछले 2 दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। बॉलीवुड में आने से पहले विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत बतौर एक मॉडल के तौर पर की थी। हालांकि बाद में विपाशा ने अपने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना एक अलग ही पहचान कायम कर लिया।

आखिरी बार इस फिल्म में आई थी नज़र 

विपाश बसु बॉलीवुड की काफी टैंलेटेड एक्ट्रेस मानी जाती हैं लेकिन विपाशा काफी लंबे समय से बॉलीवुड के किसी फिल्म में नज़र नहीं आई हैं। दरअसल, आखिरी बार विपाशा बसु बॉलीवुड की फिल्म अलोन में नज़र आई थी जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। हांलाकि यह फिर भी एक आलिशान जिंदगी जीती हैं।

8 सालों से इस वजह से नहीं किया कोई फिल्म

बता दें कि साल 2016 में विपाशा बसु ने बॉलीवुड और टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचा ली थी और शादी के बाद से ही विपाशा बसु किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आई हैं। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि शादी के बाद से विपाशा अपने परिवारिक जिंम्मेदारियों में बंध गई हैं इसी के वजह से यह शादी के बाद से अबतक किसी फिल्म में नज़र नहीं आई हैं।

पैसों के मामले में पति से हैं 7 गुना आगे 

आपको यहां यह भी बता दें कि विपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर से हर मामले में आगे चाहे बात लोकप्रियता की हो या बात पैसों की हो। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करण सिंह ग्रोवर जहां केवल 15 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं तो वहीं विपाशा 111 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *