मुंबई की माया नगरी में बसा बॉलीवुड भारत में एंटरटेनमेंट के नाम पर सबका बाप है। बॉलीवुड में काम करने वाले अभिनेताओं की फैन फॉलोइंग ही इस बात का सबूत है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की तरह अब भोजपुरी सिनेमा भी आगे बढ़ता जा रहा है। अब चाहे बात गानों की हो या एक्टिंग की भोजपुरी सिनेमा भी बहुत तरक्की करने लगा है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो पैदा तो बिहार में हुई लेकिन नाम उन्होंने बॉलीवुड में कमा दिया। तो चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में।
प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट की शुरुआत ही हमारी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा से होती है। जिन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड में राज किया बल्कि हॉलीवुड तक अपने झंडे लहरा चुकी है।
जुलाई साल 1982 में बिहार के जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत सीधा बॉलीवुड से की थी और इस समय वह अमेरिका के मशहूर सिंगर निक जोनस से शादी कर वहीं रह रही है और हॉलीवुड में भी कई दफा दिख चुकी हैं।
नेहा शर्मा
साल 1987 में बिहार के भागलपुर जिले में पैदा हुई नेहा शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत ही मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी के साथ क्रुक फिल्म से की थी।
आपको बता दें कि नेहा शर्मा कई साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं लेकिन अब तक किसी भी भोजपुरी फिल्म का हिस्सा नहीं रही है।
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के खामोश किंग शत्रुघ्न सिन्हा जिन्होंने एक समय पर बॉलीवुड पर राज किया था। उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी उनके नक्शे कदमों पर चली है।
जून साल 1987 में बिहार की राजधानी पटना में जन्मी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत ही सुपरस्टार सलमान खान के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म दबंग थी लेकिन आज तक उन्होंने किसी भोजपुरी फिल्म में काम नहीं किया है।
नीतू चंद्रा
नीतू चंद्रा जो अपनी एक्टिंग और अदाओं से बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी है। उनका जन्म साल 1972 में बिहार की राजधानी पटना में हुआ था।
उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत गरम मसाला फिल्म से की थी और उसके बाद वह कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं। लेकिन आप को बता दे कि बिहार में जन्म नीतू ने कभी भी बिहार फिल्म इंडस्ट्री में कोई काम नहीं किया है।
संदली सिंहा
संदली सिंहा हमारी इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर आती हैं। संदली सिन्हा ने बॉलीवुड में एक बहुत बड़ा नाम कमाया है। वह अपने समय की सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक रह चुकी हैं।
आपको बता दें कि इनका जन्म सन 1972 में बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हुआ था। संदली सिन्हा ने सीधा बॉलीवुड से ही अपने करियर की शुरुआत की थी उन्होंने आज तक कभी भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की किसी भी फिल्म में काम नहीं किया।