भोजपुरी के इस एक्ट्रेस ने झेले हैं हर तरह के दुख, कास्टिंग काउच की भी हो चुकी हैं शिकार

फिल्मी पर्दे पर हम जब भी किसी सितारें को देखते हैं तो सोचने लगते हैं कि इन लोगों के जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नही होती होगी लेकिन ऐसा नही है फिल्मी सितारों के जीवन में भी कई तरह की परेशानियां होती हैं और आज के इस लेख में आपको भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस के लिस्ट में शामिल पाखी हेगड़े के जीवन के बारे में बताने वाले हैं।

एक समय भोजपुरी सिनेमा में पाखी हेगड़े का चलता था सिक्का

बता दें कि भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने काफी लम्बे समय बाद एक आइटम सांग के साथ भोजपुरी सिनेमा में वापसी किया है। लेकिन एक ऐसा भी दौर हुआ करता था जब भोजपुरी सिनेमा में पाखी हेगड़े का सिक्का चलता था। दिनेश लाल निरहुआ और पाखी के जोड़ी को पर्दे पर लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे और तो इस सुपरहिट जोड़ी ने कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।

टीवी के दुनिया में भी दिखा चुकी हैं अपने एक्टिंग का जलवा
बता दें कि पाखी हेगड़े भले ही भोजपुरी सिनेमा से बिल्कुल गायब हो चुकी थी लेकिन टीवी के दुनिया में यह अपने एक्टिंग से लोगों के दिलो में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। दरअसल, अपने शादी के बाद से पाखी हेगड़े ने भोजपुरी फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

झेल रही हैं तलाक का दर्द
पाखी ने अपने शादी के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री को बाय बोल दिया था। क्योकिं यह अपने परिवारिक जिम्मेदारियों में फंस गई थी। हालांकि, इस समय पाखी हेगड़े एक बुरे दौर से गुजर रही है। दरअसल, पाखी हेगड़े का तलाक हो गया है ऐसे में यह अपने दोनों बच्चों का परवरिश खुद अकेले अपने दम पर कर रही हैं।

कास्टिंग काउस की हो चुकी हैं शिकार
बता दें कि पाखी हेगड़े काफी अच्छी एक्ट्रेल मानी जाती हैं। पाखी ने भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन पाखी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि इन्होनें भोजपुरी सिनेमा में अपने आप को स्टेबल करने के लिए काफी ज्यादा मेहनत किया हैं और तो और पाखी ने अपने इस इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह शुरूआती दिनों में कास्टिंग काउच की भी शिकार हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *