फिल्मों में आने से पहले कोई चराता था भैंस तो कोई साइकिल से करता था सफर, लेकिन भोजपुरी सिनेमा ने बदल दी किस्मत आज पुरी दुनिया करती है सलाम 

भोजपुरी सिनेमा के सितारों की फैंन फॉलोइंग किसी से भी कम नहीं है। भोजपुरी सिनेमा के सितारों की फैंन फॉलोइंग आज पुरी दुनिया में फैली हुई है। बता दें कि आज भोजपुरी के सितारों के पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं हैं लेकिन एक समय इनके जीवन में ऐसा भी था जब यह लोग खाने तक के मोजताज हुआ करते थे। आज के इस लेख में हम आपको भोजपुरी सिनेमा के उन सितारों से मिलाने वाले हैं जिन्होंने काफी ज्यादा मेहनत करने के बाद यह सफलता हांसिल किया है। 

दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा में निरहुआ के नाम से जाना जाता है। दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार होने के साथ साथ देश की सबसे बड़ी पार्टी यानी भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी हैं। दिनेश का जन्म एक बहुत गरीब घर में हुआ था लेकिन अपने मेहनत के दम पर दिनेश लाल यादव ने खुब ज्यादा नाम, शोहरत और पैसा कमाया है। आज निरहुआ की फैंन फॉलोइंग पुरी दुनिया में फैली हुई है।

रवि किशन

रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार होने के साथ साथ बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकें हैं। लेकिन आप लोगों में से बहुत कम लोगों को पता होगा कि रवि किशन का जन्म एक बहुत ही ज्यादा गरीब परिवार में हुआ था। हालांकि, अपने मेहनत के दम पर रवि किशन ने अपने गरीबी को अमीरी में बदल दिया। आज रवि किशन के पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। रवि किशन एक अभिनेता होने के साथ साथ गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी से सांसद भी है।

खेसारी लाल यादव 

खेसारी लाल यादव को आज भोजपुरी सिनेमा का सबसे बड़ी स्टार कहा जात है। खेसारी को कई लोग ट्रेंडिग स्टार के नाम से भी बुलाते हैं। खेसारी लाल यादव के पास आज दौलत, शोहरत और इज्जत लगभग सब कुछ है लेकिन एक समय खेसारी लाल यादव भैंस चराने का काम करते थे और तो और फिल्मों में आने से पहले खेसारी लाल यादव लिट्टी चोखा तक भी बेच चुकें हैं। खेसारी एक एक्टर होने के साथ सुपरस्टार सिंगर भी हैं।

पवन सिंह 

पवन सिंह आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पवन सिंह भी भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर होने के साथ साथ एक पॉपुलर सिंगर भी हैं। आज पवन सिंह के पास किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है लेकिन आपको बता दें कि अपने करियर के शुरूआती दिनों में पवन सिंह साइकिल से अपने कार्यक्रम करने के लिए जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *