साल 2022 भोजपुरी सिनेमा के लिए काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ है। इस साल भोजपुरी सिनामा के कई गानों ने यूटयूब पर धमाल मचाया है। हालांकि, इस साल भोजपुरी सिनेमा काफी ज्यादा विवादो में भी रहा है। इस साल भोजपुरी की कई गानों को लेकर लोगों ने अ’श्ली’लता का आरोप भी लगाया है। हालांकि, भोजपुरी सिनेमा पर लग रहे अ”श्लीःल’ता के आरोप को लेकर भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री स्नेहा उपाध्याय ने विवादित ब्यान दे दिया है.
भोजपुरी सिनेमा पर लग रहे अ”श्लीःल’ता को लेकर क्या कहा एक्ट्रेस ने
दरअसल, भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्नेहा उपाध्यान ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था और इस इंटरव्यू में जब स्नेहा से भोजपुरी सिनेमा के गानों पर लग रहे अ”श्लीःल’ता के उपर सवाल किया गया तो स्नेहा ने कहा की बॉलीवुड में भी ऐसे ही गाने बनाए जाते हैं। बॉलीवुड के गानों में भी अ”श्लीःल’ता होती है बस उसको ध्यान से सुनने की जरूरत है। स्नेहा ने कहा कि बॉलीवुड के गानों में डबल मीनिंग के शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
लोग जिस तरह का गाना सुनते है उसी तरह का गाना बनता है- स्नेहा उपाध्याय
बता दें कि इस इंटरव्यू में स्नेहा ने आगे कहा कि लोग जिस तरह का गाना सुनना पसंद करते हैं भोजपुरी में उसी तरह का गाना बनाया जाता है। अगर लोग अ”श्लीःल’ गाना सुनना बंद कर देंगे तो अ”श्लीःल’ गाना बनना बंद हो जाएगा। भोजपुरी सिनेमा में गाने की च्वाइस लोगों के रूची के आधार पर किया जाता है।
लोगों स्नेहा का सोशल मीडिया पर किया समर्थन
कई लोगों ने स्नेहा उपाध्याय के बॉलीवुड वाले ब्यान को सही ठहराया है और यही कारण है कि कई लोग सोशल मीडिया पर स्नेहा को स्पोर्ट भी कर रहे हैं। हालांकि, काफी सारे सोशल मीडिया य़ूजर्स ऐसे भी है जिनको स्नेहा का यह ब्यान अच्छा नही लगा और ऐसे लोग स्नेहा का विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन इस ब्यान के बाद से ही स्नेहा सोशल मीडिया की सुर्खीयों में छाई हुई नज़र आ रही हैं।
रानी ने भोजपुरी के अ”श्लीःल’ता का किया था विरोध
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही भोजपुरी की सुपरस्टार अभिनेत्री रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया था और इस दौरान इन्होने ना सिर्फ भोजपुरी में अ”श्लीःल’ता की बात को स्वीकार किया था, बल्कि इसके लिए इन्होने खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को जमकर फटकार भी लगाया था और उस दौरान रानी चटर्जी भी काफी दिनों तक सोशल मीडिया की सुर्खीयों में भी नज़र आई थी।