भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री देश की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म इंडस्ट्री है। भोजपुरी सिनेमा के सितारे आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में नज़र आते रहते हैं। भोजपुरी के कई ऐसे सितारें जिनको सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं यह सितारें काफी ज्यादा पॉपलुर हैं। इन सितारों ने केवल भोजपुरी सिनेमा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है।
कृष्णा अभिषेक
मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भोजपुरी सिनेमा के एक जाने माने कलाकार हैं। कृष्णा अभिषेक ने अपने करियर की शुरूआत भोजपुरी सिनेमा से की थी इसके बाद कृष्णा अभिषेक ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे बोल बच्चन और एंटरटेनमेंट जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीता था। फिलहाल कृष्णा टीवी पर कई कॉमेडी शो में काम कर रहे हैं।
मनोज तिवारी
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी अपने बेहतरीन एक्टिंग के साथ साथ अपने पॉपुलर गानों के वजह से भी जाने जाते हैं। मनोज तिवारी ने भी अपने एक्टिंग का जलवा भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में भी दिखाया है। मनोज तिवारी ने देशद्रोही और शदीद जैसे बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
मोनालिसा
भोजपुरी की सबसे हॉट अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल मोनालिसा अपने एक्टिंग के साथ साथ अपने बेहतरीन आउटफिट को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा ने भी अपने एक्टिंग का जलवा भोजपुरी सिनेमा के साथ टीवी और बॉलीवुड में भी दिखाया है। मोनालिसा ने मनी है तो हनी है और ब्लैकमेल जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
रवि किशन
भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ साउथ सिनेमा और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री तक अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है। रवि किशन ने ओटीटी के दुनिया में भी अपने एक्टिंग से खुब नाम कमाया है।
विनय आनंद
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार विनय आनंद ने भी भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ बॉलीवुड में भी काम किया है। विनय आनंद ने बॉलीवुड की फिल्म आमदनी अठन्नी कर्चा रुपईया में काम किया था। इस फिल्म में इनकी एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।
संभावना सेठ
भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ भी अपने एक्टिंग का जलवा बॉलीवुड में दिखा चुकी हैं। संभावन सेठ ने रजिया सुल्तान और 36 चाइना टाउन जैसी बॉलीवुड फिल्में की हैं।
अवधेश मिश्रा
भोजपुरी के सबसे पॉपुलर विलेन अवधेश मिश्रा भी बॉलीवुड में काम कर चुके हैं। अवधेश मिश्रा ने बॉलीवुड की फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में काम किया था।
शुभी
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस शुभी भी अपने एक्टिंग का जलवा बॉलीवुड में भी दिखा चुकी हैं। शुभी ने बॉलीवुड की फिल्म वेलकम बैक में काम किया था। इस फिल्म में इनकी एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी।