भोजपुरी सितारों के बच्चे भी हैं काफी ज्यादा आगे, कोई पढ़ाई में तो कोई बॉक्सिंग में मचा रहा है धमाल

बोलीवुड के सितारों के बच्चों की तरह ही भोजपुरी के सितारों के बच्चे भी काफी ज्यादा काबिल और पॉपुलर हैं। आज के इस लेख में हम आपको भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों के बच्चों के बारें में बताने वाले हैं। बॉलीवुड के सितारों के बच्चों के तरह ही भोजपुरी के स्टार किड्स भी अपने अपने फिल्ड में काफी ज्यादा धमाल मचा रहे हैं। 

रीवा किशन- रवि किशन

रवि किशन भोजपुरी के सबसे बेहतरीन और प्रोफेशनल एक्टर माने जाते हैं। रवि किशन 4 बच्चों के पिता हैं। लेकिन 4 बच्चों में सबसे ज्यादा पॉपुलर रवि किशन की बेटी रीवा किशन हैं। रीवा किशन अपने पिता की तरह ही एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। रीवा अक्षय खन्ना के साथ सब कुशल मंगल फिल्म में नज़र आ चुकी हैं।

अदिती यादव – दिनेश लाल यादव 

दिनेश लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सबसे सफल सितारों के लिस्ट में शामिल हैं। दिनेश लाल यादव ना सिर्फ एक एक्टर हैं बल्कि दिनेश लाल यादव एक पॉपुलर सिंगर भी हैं। दिनेश लाल यादव की बेटी का नाम अदिती यादव है। अदिती यादव 6-7 साल की हैं लेकिन यह बॉक्सिंग चैंपियन हैं। सोशल मीडिया पर एक बार अदिती की एक बॉक्सिंग वाली वीडियों भी वायरल हुई थी।

कृति यादव- खेसारी लाल यादव 

खेसारी लाल यादव भोजपुरी के ट्रेंडिय स्टार कहे जाते हैं। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। खेसारी लाल यादव की बेटी का नाम कृति यादव है और यह बड़ी होकर एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। बता दें कि कृति यादव भोजपुरी फिल्म में काम भी कर चुकी हैं। कृति ने अपने पिता खेसारी के साथ ही फिल्म दुल्हनिया गंगा पार के में एक बाल कलाकर के तौर पर काम किया था।

रीति तिवारी- मनोज तिवारी 

मनोज तिवारी काफी लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा के किसी भी फिल्म में नज़र नहीं आए हैं लेकिन मनोज तिवारी की पहली पहचान भोजपुरी सितारे के तौर पर ही होती है। मनोज तिवारी हाल ही में तीसरी बार पिता बने हैं। बता दें कि मनोज तिवारी की बड़ी बेटी का नाम रीति तिवारी है जो लंदन में पढ़ाई करती हैं और यह हॉलीवुड की एक पॉपुलर सिंगर भी हैं। मनोज तिवारी अक्सर अपने इंटरव्यू में अपनी बड़ी बेटी रीति तिवारी का जिक्र करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *