कभी दो वक्त की रोटी की मोजताज हुआ करती थी भारती सिंह, आज हैं करोड़ो की मालकिन

कहते हैं कि जो इंसान अपने काबिलियत पर भरोसा करता है उसको सफलता मिल ही जाती है। इस कहावत को सही साबित किया है टीवी की दुनिया की जानी मानी कॉमेडियन भारती सिंह ने। भारती सिंह ने अपने काबिलियत के दम पर अपने जीवन में इतना बड़ी मुकाम हांसिल किया है। आज के इस लेख में हम आपको भारती सिंह के स्ट्रगल से भरे इस जीवन के बारें में बताने वाले हैं।

बचपन में उठ गया था पिता का साया

भारती सिंह टीवी की दुनिया की सबसे बड़ी फीमेल कॉमेडियन मानी जाती हैं। लकिन क्या आपको पता है बचपन में भारती सिंह का जीवन काफी ज्यादा बुरी अवस्था में बिता है। बता दें कि भारती सिंह जब 2 साल की थी तभी इनके पिता का निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद से इनकी मां ने दर दर की ठोकरें खाकर भारती तथा इनके भाई और बहन का पालन पोषण किया था।

फैक्ट्री में करती थी काम

भारती सिंह के पिता के निधन के बाद से पुरे घर की जिम्मेदारियां भारती सिंह के मां के कंधो पर आ गई थी। ऐसे में अपने घर को संभालने के लिए इनकी मां एक फैक्ट्री में नौकरी करती थी। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद भारती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान दिया था।

कभी रोटी की मोहताज हुआ करती की भारती

भारती सिंह की मां फैक्ट्री में सिलाई का काम करती थी और वहां उतना पैसा नहीं मिलता था जितने में इनका घर चल सके ऐसे में कई बार भारती सिंह इनके भाई और बहनों को नमक और रोटी खाकर गुजारा करना पड़ता था। बचपन में भारती सिंह को गरीबी के वजह से काफी ज्यादा बुरें दिनों का सामना करना पड़ा था।

आज करोड़ो की हैं मालकिन

कभी गरीबी में दो जुन की रोटी को तरसने वाली भारती सिंह ने अपने मेहनत के दम पर आज खुद को सफल बना दिया है। आज भारती सिंह के बाद किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है। इतना ही नहीं भारती देश की सबसे बड़ी महिला कॉमेडियन के तौर पर भा जानी जाती हैं। वहीं बात करें नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार भारती सिंह कुल 30 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति की मालकिन है। अपना पुरा बचपन गरीबी में गुजारा करने वाली भारती सिंह आज काफी लग्जरी लाइफ जीना पंसद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *