भारती सिंह, यह कॉमेडी जगत का एक काफी जाना-माना नाम है। भारती सिंह उनमें से नहीं हैं जिनके मां बाप पहले से ही बॉलीवुड में मशहूर थे और अपने बच्चों के लिए काम आसान कर दे। बल्कि भारती ने तो खुद के दम पर इस दुनिया में अपनी इतनी बड़ी पहचान बनाई है। भारती सिंह पंजाब से बिलॉन्ग करती हैं। तो आज हम आपको भारती के पंजाब से मुंबई तक के सफर की कहानी बताएंगे।
आपको बता दें कि एक समय वह भी था जब भारती और उनका परिवार को बहुत गरीबी का सामना करना पड़ता था। वह लोग दो वक्त की रोटी के लिए भी परेशान रहा करते थे। लेकिन फिर भारती ने अपने टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में इतनी बड़ी पहचान बनाई कि आज वह करोड़ों की मालकिन है।
Bharti Singh Struggle- हाल ही में हुए उनके एक इंटरव्यू में भारती ने बताया था कि जब उनका लाफ्टर चैलेंज में सिलेक्शन हुआ था। तब लोग बातें बनाने लग गए थे। उसके बाद जब भारती की मम्मी ने उनको मुंबई ले जाने का फैसला लिया। तब लोग यह तक बोलने लगे थे कि वहां ले गई तो भारती की कभी शादी नहीं हो पाएगी। तब उनकी मम्मी ने भारती का साथ दिया और वह उनको मुंबई ले आई।
Bharti Singh Life- इंटरव्यू में अपनी शुरुवाती जिंदगी के बारे में बताते हुए भारती ने बोला की जब वह अमृतसर रह करती थी। तब पढ़ाई की फीस देने के पैसे भी नहीं हुआ करते थे। जिस कारण उन्होंने स्पोर्ट्स में अपना नाम लिखवा लिया था। फिर वही से उनकी फीस माफ होजाया करती थी।
उन्होंने यह भी बताया था की उनको एक कूपन मिला करता था जिस के बदले वह जिस ले सकते थे। लेकिन रोज लेने की बजाए वह इकट्ठे करके महीने के आखिर में एक साथ फल ले लिया करती थी। जिस से घर वाले खुश हो जाते थे।
मुंबई तक का सफर – कपिल शर्मा के लाफ्टर चैलेंज (Laughter Challange) जीतने के बाद जब वह भारती से मिले तो कपिल भारती ऑडिशन देने को बोला। बस यही से भारती की जिंदगी ने मोड़ लिया और उन्हें मुंबई पहुंचा दिया। फिर अपने टैलेंट के दम पर जो भारती ने कर दिखाया आप सबके सामने ही है।