दोस्तों बप्पी लाहिरी एक ऐसा नाम है जो 80 और 90 के दशक के सर्वश्रेष्ठ गायकों में हुआ करता था। बप्पी लाहिरी ने एक से एक गाने कंपोज किए हैं। जैसे कि डिस्को डांसर उन्हीं का गाना है जिसने पूरे हिंदुस्तान में धूम मचा दी थी।
आपको बता दें कि बप्पी लाहिरी का जन्म एक बंगाली ब्राह्मण के घर में हुआ था। उनके माता-पिता भी पेशे से गायक ही थे। उनके माता-पिता शास्त्रीय गीत के कलाकार थे। उन्हीं को देखकर बप्पी लहरी ने भी सिंगिंग में ही अपनी रुचि बना ली थी। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि बप्पी लाहिरी की कुल जायदाद कितनी है और उनकी फैमिली में कौन-कौन है।
बप्पी ने बॉलीवुड में एक से एक गाने कंपोज किए थे। उनके गाए हुए गाने सुपरहिट हुआ करते थे। डिस्को डांसर चलते-चलते जैसे सुपरहिट गाने उन्हीं के द्वारा गाय गए हैं। वह एक गाने के 12 से 15 लाख ₹ लिया करते थे।
यह तो आप सब जानते ही होंगे कि बप्पी लाहिरी को सोना पहनने से बहुत ज्यादा लगाव था। लेकिन क्या आप जानते हैं इसी के साथ उनको लग्जरी गाड़ियों का भी बहुत शौक था। बप्पी के पास ऑडी मर्सिडीज जैसी लगभग 5 लग्जरी गाड़ियां हैं।
बप्पी का घर भी बहुत शानदार बना है। उन्होंने यह घर सन 2001 में मुंबई में लिया था। उस समय बप्पी ने यह घर लगभग 4 करोड रुपए का लिया था। रिपोर्ट की माने तो उनकी कुल जायदाद लगभग ₹22 करोड़ बताई जाती है।
बता दें कि बप्पी के कुल 2 बच्चे हैं। जिनमें से एक बेटा और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम बप्पा लाहिरी है जिन्होंने तनीषा लाहिरी से शादी की थी। दोनों को एक बच्चा है जिसका नाम कृष है। बप्पी की बेटी का नाम रेमा लाहिरी है।