जानिए कितनी संपत्ति की मालकिन है तारक मेहता शो की बबीता जी

बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता को कौन नहीं जानता है। भारत के सबसे मशहूर कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाली बबीता जी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। शो मे जेठा जी तो बबीता जी के पीछे दीवाने रहते ही हैं वहीं दूसरी तरफ असल जिंदगी में भी उनके फैंस उनके लिए दीवाने हैं। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको बताएंगे बबीता जी के बॉलीवुड करियर उनकी कुल कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।

शुरुआती जिंदगी
बबीता जी का असली नाम मुनमुन दत्ता है। उनका जन्म साल 1987 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर में हुआ था। 2022 के हिसाब से वह 35 वर्ष की हो चुकी हैं। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से पूरी की और उसके बाद में कॉलेज की पढ़ाई के लिए वह मुंबई आ गई थी और यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से MA इंग्लिश की डिग्री प्राप्त की।

टीवी जगत में एंट्री
दोस्तों आपको बता दें कि बबीता जी ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में ”हम सब भारती” सीरियल से की थी। फिर साल 2008 में उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो मे एंट्री की और उनका यह शो आज तक चलता आ रहा है और सुपरहिट रहा है। बबीता जी ने टीवी सीरियल के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। मुंबई एक्सप्रेस और होलीडे उनकी की हुई फिल्मों में से हैं।

बबीता जी की कमाई और कुल संपत्ति
दोस्तों आपको बता दें कि बबीता जी तारक मेहता का उल्टा चश्मा का 1 एपिसोड करने का ₹50 हजार चार्ज करती है। इसी के साथ रिपोर्ट के मुताबिक उनके कुल संपत्ति लगभग ₹10 करोड़ बताई जाती है। उनके पास दो कार हैं जिनमें से एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और दूसरी स्विफ्ट डिजायर है।

आपको बता दें कि बबीता जी आज तक सिंगल ही हैं और उन्होंने अभी तक शादी भी नहीं की है। उनके पिता एक सिंगर हुआ करते थे जो अब इस दुनिया में नहीं रहे और वह मुंबई के अपने फ्लैट में अपनी मम्मी के साथ रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *