अर्नब गोस्वामी जिन्हें लोग अपने काम छोड़कर बड़ी चाहत के साथ देखते और सुनते हैं। वह एशिया के नंबर वन न्यूज़ एंकर भी है। उन्होंने अपनी तेज तरार न्यूज़ एंकरिंग और स्टाइल से लोगों को बहुत इंप्रेस किया है। अगर आप भी अर्नब की न्यूज़ एंकरिंग और स्टाइल को पसंद करते हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के बारे में और वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
शुरुआती जिंदगी
अर्नब का जन्म मार्च 1973 मे आसाम के शहर गुवाहाटी में हुआ था। 2022 के हिसाब से वह 49 साल के हो चुके हैं। अर्नब के पिता भारतीय सेना में थे इसलिए अर्नब पढ़ाई देश के अलग-अलग शहरों से हुई है। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी से भी डिग्री प्राप्त की है।
अर्नब का करियर
पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1995 में अर्नब ने द टेलीग्राफ न्यूज़ पेपर से अपने करियर की शुरुआत की। पर इस काम में उनका मन नहीं लगा इसलिए उन्होंने यह जॉब छोड़ दी। कुछ समय बाद वह न्यूज़ चैनल NDTV से जुड़ गए। अच्छे काम के चलते जल्द ही उन्हें NDTV की मेन टीम में शामिल कर लिया गया। इस टीम में उन्हें सीनियर एडिटर बनाया गया। अब उसके हर कंटेंट के जिम्मेदार अर्नब हुआ करते थे। उसके बाद वह डेली न्यूज़ के साथ-साथ NDTV के प्राइम शो न्यूज़ नाइट को भी होस्ट करने लगे।
साल 2004 में अर्नब ने NDTV की नौकरी छोड़कर टाइम्स नाउ (TIMES NOW) को ज्वाइन कर लिया। उनके काम के कारण अब उनका नाम बुलंदियों पर छा चुका था। अपने शो में उन्होंने दुनिया की बड़ी-बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू लिए। आखिर साल 2016 में उन्होंने अपना खुद का न्यूज़ चैनल रिपब्लिक टीवी (REPUBLIC TV) शुरू किया।
अर्नब की कमाई
दोस्तो आपको बता दें कि अर्नब गोस्वामी की 1 महीने की सैलरी 1 करोड़ रुपए है। इसके अलावा वह रिपब्लिक टीवी (REPUBLIC TV) चैनल से साल के ₹80 करोड़ कमा लेते हैं। उन्होंने कई सारी इन्वेस्टमेंट भी की हुई है जिस से उनको काफी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 800 करोड रुपए बताई जाती है। इसके अलावा अर्नब के पास एक वॉक्सवैगन बीटल, ऑडी Q7 और लेंबोर्गिनी जैसी लग्जरी कार भी मौजूद है।