जाने कितनी संपत्ति की मालकिन है अर्चना पूरन सिंह, कैसे पूरा किया देश के सबसे बड़े कॉमेडी शो की जज तक का सफर

अर्चना पूरन सिंह जो इस समय देश के सबसे बड़े कॉमेडी शो की जज है। आज हम आपको अर्चना की जिंदगी के बारे में बताएंगे और आपको बताएंगे कि उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने तक का सफर कैसे पूरा किया। अर्चना के बारे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें भी बताएंगे जो शायद आप ना जानते हो।

शुरुआती जिंदगी
अर्चना का जन्म उत्तराखंड के देहरादून शहर में साल 1962 में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई वहीं के कान्वेंट स्कूल से पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से इंग्लिश की डिग्री प्राप्त करने के लिए आ गई थी। इसके बाद अर्चना ने बॉलीवुड में एंट्री लेने के बारे में सोचा और वह मुंबई शिफ्ट हो गई।

बॉलीवुड में एंट्री
अर्चना की सबसे पहली फिल्म साल 1987 में अभिषेक आई थी। और उसी साल उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के साथ जलवा फिल्म की थी जो बॉक्स ऑफिस पर हिट गई थी और अर्चना काफी मशहूर हो गई थी। बदकिस्मती से उन्हें इसके बाद कोई बड़ी फिल्म में बड़ा रोल तो नहीं मिला लेकिन उन्हें काफी बड़ी फिल्में में छोटे छोटे रोल मिलते रहते थे। जैसे अग्निपथ और राजा हिंदुस्तानी में उन्हें एक छोटा और अच्छा रोल मिला था।
इसके बाद उन्होंने सिर्फ कॉमेडी फिल्मों में ही काम करने का सोच लिया था। जिसके चलते उन्होंने मस्ती और सिंघम जैसी फिल्मों में काम किया। उनका आज तक का सबसे ज्यादा याद किया जाने वाला रोल ”कुछ कुछ होता है” फिल्म में मिस ब्रीगंजा का है। इसके अलावा उन्होंने कॉमेडी सर्कस और कपिल शर्मा शो की जज के तौर पर भी काम किया है।

अर्चना की फैमिली
अर्चना ने साल 1992 में परमीत सेठी के साथ शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं जिनमें से एक का नाम आर्यमन सेठी और आयुष्मान सेठी है।

अर्चना की कमाई और संपत्ति
दोस्तों आपको बता दें कि अर्चना 1 एपिसोड के 10 लाख रुपए लेती है। और किसी भी शो को जज करने के 2 करोड रुपए चार्ज करती है। इसके अलावा ब्रांड प्रमोशन से भी उनकी अच्छी कमाई होती है वह एक ब्रांड को प्रमोट करने के ₹8 लाख लेती है। अर्चना ने ₹10 करोड़ की इन्वेस्टमेंट भी कर रखी है जिससे उन्हें काफी अच्छी कमाई हो जाती है।
इसके अलावा उन्होंने हाल ही में मुंबई में एक आलीशान बंगला खरीदा था। उन्हें गाड़ियों का भी शौक है जिसके कारण खून के कलेक्शन में कई लाखों की गाड़ियां मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *