दोस्तों वैसे तो आप आए दिन बॉलीवुड की नई-नई खबरें पढ़ते रहते हैं। अक्सर ही हमको किसी ना किसी के अफेयर की या किसी की शादी की खबरें मिलती रहती हैं। इनमें से कुछ सामान्य ना होकर बाकियों से अलग-थलग भी होती हैं। जैसे किसी में लड़का लड़की से काफी साल बड़ा है या किसी में लड़की लड़के से बहुत साल बड़ी होती है। इसी के चलते आज हम आपके साथ शेयर करेंगे हमारे बॉलीवुड के भाई जान के सगे भाई अरबाज के लव लाइफ के बारे में।
आपको बता दें कि अरबाज खान पहले से ही शादीशुदा थे। लेकिन कुछ साल पहले अरबाज और उनकी पत्नी यानी मलाइका अरोड़ा खान का तला’क हो गया था। जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को अपना हमसफर चुना वहीं दूसरी तरफ अरबाज खान अरबाज खान भी उनसे पीछे नहीं रहे। वह भी एक बेहद सुंदर हसीना को डेट कर रहे हैं। उनका नाम जॉर्जिया है।
आपको बता दें जहां एक तरफ मलाइका और अर्जुन कपूर के उम्र के बीच 10–11 साल का फर्क है। वहीं दूसरी तरफ अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की उम्र के बीच 22 साल का लंबा फर्क है। क्योंकि दोस्तों जहां अरबाज 52 साल के होने को चले हैं वहीं जॉर्जिया सिर्फ 30 साल की है।
अरबाज खान बेहद आलीशान जिंदगी जीने का शौक रखते हैं। उनको शुरू से ही महंगी कारों और महंगी लाइफस्टाइल का शौक है। वह बॉलीवुड के एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ अच्छे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। मलाइका से अलग होने के बाद लगभग पिछले 2 साल से वह जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि अरबाज ने अपनी गर्ल फ्रेंड जॉर्जिया को एक आलीशान फ्लैट गिफ्ट किया है। आपको शायद जानकर हैरानी हो इस गिफ्ट की कीमत लगभग ₹3 करोड़ बताई जा रही है। जी हां जैसा कि हमने आपको बताया अरबाज को आलीशान जिंदगी जीने का शौक है और खबर यह भी है कि वह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।