अपने दादी के वजह से भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री बनी थी आम्रपाली दुबे, 36 साल की होने के बाद भी इस वजह से अबतक नहीं रचाई है शादी

अगर आप भोजपुरी फिल्मों के शौकिन हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिग रहते हैं। तो आप भोजपुरी के सबसे खुबसुरत अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल आम्रपाली दुबे को जरूर जानते होंगे। आम्रापाली पीछले 8 सालो से भोजपुरी सिनेमा में काम करती हुई नज़र आ रही है।

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली को जोड़ी को फैंस करते हैं पसंद

आम्रपाली दुबे की पहली भोजपुरी फिल्म का नाम निरहुआ हिंदुस्तानी है यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने एक साथ काम किया था और यह फिल्म काफी ज्यादा हिट भी हुई थी। इस पहले ही फिल्म से रातो रात आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी हिट हो गई थी। यह दोनों सितारों की जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है और यह दोनों सितारें भी एक दुसरे के बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं।

अपने दादी के वजह से बनी थी भोजपुरी एक्ट्रेस

आम्रपाली दुबे ने एक बार अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह भोजपुरी एक्ट्रेस अपने दादी के वजह से बनी थी। दरअसल भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली दुबे टीवी एक्ट्रेस हुआ करती थी लेकिन इनकी दादी चाहती थी कि यह भोजपुरी फिल्मों में भी काम करे और यही कारण हैं कि आम्रपाली ने भोजपुरी सिनेमा में भी काम करना शुरू कर दिया था।

36 साल की होने के बाद भी इस वजह से नहीं रचाई शादी

आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे खुबसुरत अभिनेत्री मानी जाती हैं। भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली ने कई बार शादी रचा ली है लेकिन रियल लाइफ में 36 साल की होने के बाद भी आज तक आम्रपाली दुबे कुंवारी है। कई बार लोगों ने आम्रपाली दुबे से इनके शादी को लेकर सवाल किया है। बता दें कि एक बार एक इंटरव्यू के दौरान आम्रपाली दुबे ने बताया था कि यह अब तक इसलिए कुंवारी हैं क्योंकि इन्हें अभी तक कोई पसंद नहीं आया है। यह अभी अपने जीवन साथी के तलाश में हैं और इनका कहना है कि जिस दिन इन्हें कोई पसंद आ जाएगा यह शादी कर लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *