अपने एक्स बॉयफ्रेंड के प्यार में दुबारा पड़ गई जान्हवी कुपर, 6 साल पहले ही हो गया था ब्रेकअप 

हिन्दी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को कहा जाता है। श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन यह अपने फिल्मों के माध्यम से अपने फैंस के दिलों में आज भी जिन्दा हैं। श्रीदेवी की तरह ही उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपुर भी बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। जान्हवी कपुर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में नज़र आती रहती हैं। इन दिनों फिर से जान्हवी कपुर अपने एक्स बॉयफ्रेंड के वजह से सोशल मीडिया की सुर्खियों में नज़र आ रही हैं। 

6 साल पहले हो गया था ब्रेकअप 

जान्हवी कपुर के एक्स बॉयफ्रेंड का नाम शिखर पहाड़िया है। जान्हवी कपुर और शिखर पहाड़िया 6 साल पहले एक दुसरे को डेट कर चुकें हैं लेकिन आज से 6 साल पहले किसी कारणवश इन दोनों सितारों ने एक दुसरे के साथ ब्रेकअप कर लिया था लेकिन इन दिनों ख़बर यह आ रही है कि जान्हवी कपुर और शिखर पहाड़िया फिर से एक दुसरे के करीब आ गए हैं।

मीडिया रिपोर्टस् की माने तो कुछ दिनों पहले ही जान्हवी कपुर और शिखर पहाड़िया दुबारा से एक दुसरे से बात करने लगे थे और फिर से एक दुसरे के करीब आ गए। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस समय कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिसमें यह दोनों एक दुसरे के साथ नज़र आ रहे हैं।

अनंत अंबानी की सगाई में नज़र आए थे साथ में 

बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले ही देश के दुसरे सबसे अमीर शक्स यानी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की सगाई हुई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के लगभग सारी बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया था और इस पार्टी में शामिल होने के लिए जान्हवी कपुर भी पहुंची थी। जान्हवी जब इस पार्टी में पहुंची तो देखा की इनके एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पहले से ही इनका स्वागत गेट पर इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद यह दोनों सितारों एक साथ पुरी पार्टी में नज़र आए। इस दौरान यह दोनों सितारों काफी ज्यादा बात चीत भी करते हुए नज़र आ रहे थे।

कौन हैं शिखर पहाड़िया?

बात करें शिखर पहाड़िया के बारे में तो शिखर एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। शिखर के दादा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुकें हैं। जी हां शिखर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। जान्हवी के बॉलीवुड डेब्यू से पहले शिखर पहाड़िया और जान्हवी एक साथ रिश्ते में थे इस दौरान जान्हवी और शिखर की किस वाली फोटोस भी लिक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *