कहां गायब हो गए अनिल कपूर की छाती के बाल? किस दोस्त ने दी सलाह?

एक टाइम था जब अनिल कपूर की बॉडी पर बहुत बाल हुआ करते थे। इन बालों के कारण लोग उन्हें बाल कलाकार कहा करते थे। अनिल कपूर को यह पता होते हुए भी कि लोग उन्हें उनके बालों के कारण बाल कलाकार कहते हैं उन्होंने कभी इस चीज का बुरा नहीं माना और हमेशा इस चीज को एक मजाक की तरह लिया।

लोग यही सोचते थे कि जब कभी अनिल कपूर अपनी शर्ट उतारेंगे तो उनके छाती के बाल देखने को मिलेंगे। लेकिन हाल ही में जब अनिल कपूर ने अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की तो लोग उनकी चिकनी बॉडी को देखकर हैरान रह गए और उनकी जवानी को देखकर परेशान रह गए। लोगों को यह हैरानी हुई कि अनिल कपूर के छाती के बाल कहां गए। उनको ऐसा लगने लगा कि कहीं इसके पीछे अनिल के खास दोस्तों का हाथ तो नहीं। अनिल कपूर के 3 खास दोस्त हैं। तो चलिए जानते हैं क्या उनके इस कारनामे के पीछे उन्ही दोस्तों का हाथ हो सकता है।

रणवीर सिंह


अनिल के दोस्त नंबर वन है रणवीर सिंह जो कि खुद ही अपनी बॉडी को बहुत मेंटेन रखते हैं और खासकर अपनी बॉडी के बालों को सफाचट रखते हैं। रणवीर सिंह और अनिल कपूर की बॉन्डिंग “दिल धड़कने दो” मूवी के बाद से बहुत ज्यादा बढ़ गई है और वह अच्छे खासे दोस्त कहलाए जाते हैं। शायद ऐसा हो सकता है कि अनिल कपूर को यह कारनामा करने के लिए रणवीर ने ही प्रेरित किया हो।

अनुपम खेर


अनिल कपूर के दोस्त नंबर टू हैं अनुपम खेर जिन्होंने हाल ही में खुद ही अपनी बॉडी ट्रांसफॉरमेशन से लोगों को सरप्राइस कर दिया था। बढ़ती उम्र के साथ-साथ भी अनुपम खेर ने सिक्स पैक एब्स बना कर दिखा दिया कि वह अभी भी जवान हैं। बीते लोक डाउन में अनुपम खेर और अनिल कपूर की दोस्ती और भी गहरी हो गई थी। दोनों ने काफी समय साथ में गुजारा था। हो सकता है अनुपम खेर ने ही अनिल कपूर को यह कारनामा करने के लिए प्रेरित किया हो।

अक्षय कुमार


अनिल कपूर के खास दोस्तों में नंबर 3 पर आते हैं खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार। यूं तो 90 के दशक में खुद अक्षय कुमार की बॉडी पर बहुत बाल हुआ करते थे। अक्सर ही फोटोस में उन्हें जब बिना शर्ट के देखा जाता था तो उनकी छाती पर काफी बाल दिखा करते थे।

लेकिन समय के साथ-साथ अक्षय कुमार के बाल भी सफाचट हो गए। अब जब कभी अक्षय कुमार की कोई ऐसी फोटो सामने आती है जिसमें उनके शर्ट के दो तीन बटन खुले हो तो उनकी चिकनी बॉडी ही दिखाई पड़ती है। तो शायद ऐसा हो सकता है कि अक्षय कुमार ने अनिल कपूर को इस कारनामे को करने के लिए प्रेरित किया हो।

दोस्तो आपको क्या लगता है अनिल कपूर ने किस कारण और किसके कहने पर यह काम किया होगा। क्या आपको पहले वाले बाल कलाकार अनिल कपूर पसंद थे या अब वाले बिना बालों के अनिल कपूर पसंद है हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *