अगर उस दिन शशि कपूर ने अमिताभ को ना रोका होता तो शायद आज वो स्टार ना होते, जानिए पूरा किस्सा

1960 के दशक में एक लंबा दुबला लड़का फिल्मों में मेन हीरो बनने मायानगरी मुंबई में आया था। लेकिन अगर आज की बात करें तो आज वह बॉलीवुड के शहंशाह है। जी हां हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की। आज उनके एक एक सेकंड की कीमत करोड़ों रुपए में है। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके शुरुआती दिनों में जब वह मुंबई में हीरो बनने आए थे तब उन्हें एक साइड एक्टर का रोल करना पड़ा था। चलिए हम आपको बताएंगे क्यों उन्हें यह रोल करने से मना किया गया और इस रोल को ना करने से कैसे उनकी जिंदगी बदल गई।

अमिताभ जब बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आए थे तब दिमाग में एक बहुत बड़ा सपना था हीरो बनने का। पर हाथ में सिर्फ एक कांटेक्ट था उस बंदे का जो अमिताभ को मिलने वाला था। वह बंदा अमिताभ को अपने दमाद से मिलवाने वाला था वह बॉलीवुड का बहुत बड़ा एक्टर का। उनका दामाद और कोई नहीं बल्कि शशि कपूर थे। जी हां शशि कपूर के ससुर जैफ्री किंदर ही वह इंसान थे जो अमिताभ को शशि कपूर से मिलवाने वाले थे।

उन दिनों शशि कपूर की एक फिल्म की शूटिंग चल रही थी जिसका एक मेन सीन मुंबई के बांद्रा स्टैंड पर फिल्माया जाने वाला था। वह 1 फ्यूनर’ल सीन था जिसमें बहुत सारी भीड़ की जरूरत थी। हालांकि अमिताभ बच्चन को हीरो तो बनना था लेकिन उन्हें अपना पेट भी पालना था इसलिए उन्होंने भीड़ का हिस्सा बनने वाला रोल अपना लिया था।

इस फिल्म के मेन हीरो थे शशि कपूर जो अमिताभ बच्चन का एकमात्र कांटेक्ट थे। जब शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन को भीड़ का हिस्सा बनते देखा उसी टाइम उन्होंने अमिताभ को रोक लिया। शूटिंग रोक कर उन्होंने अमिताभ से कहा कि तुम पागल हो तुम मुंबई में हीरो बनने आए हो कोई भीड़ का हिस्सा बनने नहीं। अभी तुम्हें बहुत सी मंजिले हासिल करनी है।

शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन को उसी समय सीन से बाहर किया और डायरेक्टर से कहकर अमिताभ जितनी बार भी भीड़ का हिस्सा रहे वह सारे सीन कटवा दिए। अमिताभ बच्चन ने कई बार इस किस्से के बारे में जिक्र किया है। और कहना पड़ेगा अगर उस दिन शशि कपूर अमिताभ को यह रोल करने से नहीं रोकते तो शायद आज वह इतने बड़े स्टार ना होते। स्टार होते भी तो उन्हें यहां तक पहुंचने में बहुत लंबा समय लग जाता।

आगे चलकर अमिताभ बच्चन और शशि कपूर बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। यहां तक कि अमिताभ बच्चन की बेटी की शादी भी कपूर खानदान में हुई है। आगे चलकर दोनों ने कई फिल्में साथ में की है। दोनों एक्टर ने दीवार, सिलसिला, काला पत्थर जैसी 14 फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *