अमिताभ बच्चन की मां निरूपा रॉय का 14 साल की उम्र में हो गया था शादी, इस वजह से लोग करते थे पुजा

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो हजारों सितारें काम करते हैं लेकिन कुछ सितारों को लोग उनके जाने के बाद भी बहुत ज्यादा याद करते हैं और कुछ इसी प्रकार की एक्ट्रेस मानी जाती हैं निरूपा रॉय। निरूपा रॉय भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन यह आज भी अपने फैंस के दिलो में बसती हैं। 

लोग कहते हैं अमिताभ बच्चन की मां

निरूपा रॉय ने हिन्दी सिनेमा में अपने 5 दशक के कार्यकाल में 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं निरूपा रॉय ने 10 से भी ज्यादा फिल्मों में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के मां का किरदार निभाया है। यही कारण है कि लोग इन्हे अमिताभ बच्चन की मां कहते हैं।

14 साल की उम्र में ही हो गई थी शादी 

बता दें कि निरूपा रॉय का जन्म साल 1931 में हुआ था। निरूपा रॉय ने साल 1946 में कमल रॉय के साथ रचा ली थी। दरअसल, अपने पर्सनल लाइफ में निरूपा रॉय ने मात्र 14 साल की उम्र में ही कमल रॉय के साथ शादी रचा लिया था।

लोग क्यों करते थे पुजा

निरूपा रॉय ने बॉलीवुड के इतिहास में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग निरूपा रॉय की पुजा करते थे। जी हां निरूपा रॉय ने अपने फिल्म करियर में लगभग 16 फिल्मों में मां देवी का किरदार निभाया है। ऐसे में लोग इन्हें रियल लाइफ में भी देवी मां समझने लगे थे ऐसे में लोग इनकी पुजा करने लगे थे। कई लोगों ने तो अपने घर के पुजा रूम में इनकी फोटो तक लगा ली थी।

एक साक्षात्कार के दौरान निरूपा रॉय ने बताया था कि यह जब भी कही जाती थी तो लोग इन्हें पहचान लेते थे और इनके पैर छुने लग जाते थे और तो और कई लोग तो आशीर्वाद तक मानने लग जाते थे। निरूपा रॉय ने 13 अक्टूबर साल 2004 को 69 वर्ष की आयु में इस दुनिया से अलविदा ले लिया था लेकिन यह अपने फिल्मों के माध्यम से आज भी लोगों के यादों में जिन्दा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *