वर्तमान में देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण कड़ी है। जी हां अमित शाह ने 2014 में भारतीय जनता पार्टी को देश भर में लोकसभा चुनाव जिताने के लिए बहुत बड़ा रोल अदा किया था। हालांकि इस वक्त देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं लेकिन उनके जीत के पीछे अमित शाह जी का भी बहुत बड़ा हाथ है। लेकिन आज हम आपको उनके रा’जनीति’क करियर नहीं बल्कि उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।
शुरुआती जिंदगी
अमित शाह जी की मुलाकात नरेंद्र मोदी जी से साल 1982 में हुई थी। उस समय दोनों ही युवा हुआ करते थे जिनमें देश के प्रति सद्भावना और जोश था। अमित शाह की फैमिली का प्लास्टिक पाइप का बिजनेस हुआ करता था लेकिन वह पढ़ाई को जारी रखते हुए कॉलेज में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट थे। वहीं दूसरी तरफ मोदी जी उस समय एक कार्यकर्ता हुआ करते थे। दोनों काफी अच्छे मित्र बन गए थे जिसके बाद मोदी जी के कहने पर ही अमित शाह ने भाज,पा पार्टी को ज्वाइन किया था।
पारिवारिक जीवन
बता दें कि अमित शाह एक गुजराती परिवार से आते हैं। वह अपने माता पिता के इकलौते बेटे है। उनका परिवार खुद काफी संपन्न था। उनके पारिवारिक बिजनेस को ही अमित शाह संभाला करते थे। फिर साल 1987 में उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वाली सोनल से शादी कर ली थी। कपल की अरेंज मैरिज थी। अमित शाह की छह बहने भी हैं। उनकी दो बहने भारत से बाहर अमेरिका के शिकागो शहर में रहती हैं।
अमित शाह और सोनल शाह का एक बेटा है जिसका नाम जैसा है। शायद आप लोग जानते ही होंगे कि जैसा भारतीय क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेटरी हैं। जय ने साल 201 में निशिता पटेल से शादी की थी।
कुल संपत्ति
इनकी संपत्ति की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक उनकी संपत्ति में 2012 के बाद लगभग 3 गुना की बढ़ोतरी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक देखा जाए तो 2012 में उनकी संपत्ति लगभग 11 से ₹ 12 करोड़ थी जो 2019 तक बढ़कर लगभग ₹38 करोड़ हो गई थी। अमित शाह को अपनी कुल संपत्ति में से काफी बड़ा हिस्सा अपने परिवारिक बिज़नस से भी मिला है।
साल 2019 के इनकम टै,क्स रिटर्न के रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कपल की सालाना कमाई लगभग 2.84 करोड़ रुपए बताई जाती है जिसमें से लगभग ₹53 लाख अमित शाह की सालाना कमाई है और बाकी उनकी पत्नी सोनल शाह की। इस हिसाब से कहा जाता है कि अमित शाह से उनकी पत्नी सोनल शाह 4 गुना ज्यादा कमाती हैं।