बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली और सबसे खूबसूरत हीरोइन में से एक आलिया भट्ट इस समय केवल 29 साल की है। आपको बता दें कि रणवीर कपूर से शादी करने से पहले तक कि उनके पांच बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। हालांकि अपने बचकाना बातों और जवाबो को लेकर आलिया भट्ट अक्सर की चर्चाओं में बनी रहती हैं। लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की सजावटी दुनिया में आलिया रणबीर नए-नए कपल है जिन्होंने हाल ही में शादी की है। शादी से पहले भी आलिया के पांच बॉयफ्रेंड रह चुके हैं इनके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
रमेश दुबे
रमेश दुबे और आलिया भट्ट के रिलेशन के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। रमेश आलिया भट्ट के पहले बॉयफ्रेंड थे। दोनों स्कूल के समय से ही एक दूसरे के साथ थे। उनकी मुलाकात जमनाबाई नर्सी स्कूल में हुई थी। रमेश दुबे के सोशल मीडिया पर एक्टिव ना होने के कारण उनकी कोई तस्वीर उपलब्ध नहीं है। आपको बता दें कि रमेश और आलिया दोनों एक ही स्कूल में हुआ करते थे। शायद यही कारण है कि वह दोनों एक रिलेशनशिप में आए।
अली ददारकर
सूत्रों के मुताबिक आलिया भट्ट और अली का रिलेशनशिप आलिया का पहला सीरियस रिलेशनशिप था। हांलाकी अली इतना ज्यादा मशहूर नहीं है लेकिन यह रिलेशनशिप आलिया के बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले का था। वह दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ थे और एक दूसरे को लेकर सीरियस भी थे। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका हैं और उनकी एक साथ काफी सारी तस्वीरें भी हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों ने ही अपनी बॉलीवुड एंट्री स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से की थी। फिल्म की शूटिंग के समय ही दोनों को कई बार एक साथ देखा जाता था। हालांकि दोनों ने इस बात को कभी कबूल नहीं किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन यह जरूर देखा जा सकता है कि दोनों सिर्फ दोस्ती तक सीमित नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह जैकलिन फर्नांडीस और सिद्धार्थ मल्होत्रा की नज़दीकियां थी।
वरुण धवन
कुछ समय तक वरुण धवन और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई थी। दोनों ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म से की थी। जिसमें दोनों कपल के रोल में दिखाई दिए थे। उनकी जोड़ी को फिल्म में इतना पसंद किया गया था कि इसके बाद भी उन्हें एक साथ दो फिल्में हम्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्री की दुल्हनिया करने को मिली थी। हालांकि दोनों ने कभी भी इस बात को कबूल नहीं किया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इसी के चलते दोनों की रिलेशन के किस्से धीरे-धीरे फीके पड़ते गए।
कविन मित्तल
आलिया भट्ट और कविन मित्तल एक सेमिनार में एक दूसरे से मिले थे। कविन मित्तल बिजनेस टायकून सुनील मित्तल के बेटे हैं। बता दे की पहली मुलाकात में आलिया और कपिल काफी नजदीक हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक पहले वे दोनों खास दोस्त बने और उसके बाद कुछ समय के लिए दोनों रिलेशन में रहे थे।
अपनी बॉयफ्रेंडस की लंबी लिस्ट के बाद आलिया भट्ट की मुलाकात जब अपने ब्रह्मास्त्र फिल्म के को स्टार रणबीर कपूर से हुई तब वह दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। दोनों की पहली मुलाकात सोनम कपूर की पार्टी में हुई थी। हाल ही में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली है। आने वाले कुछ समय में दोनों की फिल्म ब्रह्मास्त्र भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।