ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे सफल और सबसे खुबसुरत अभिनेत्री मानी जाती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इन दिनों ऐश्वर्या अपनी हमशक्लों की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में हर एक इंसान के 7 हमशक्ल होते हैं और अब तक ऐश्वर्या के 5 हमशक्ल मिल चुके हैं-
आमना इमरान
आमना इमरान उस वक्त काफी ज्यादा चर्चा में आई थी जब इनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई थी। कई लोगों को लगा था कि यह ऐश्वर्या राय की बहन हैं। लेकिन आपको बता दें कि आमना इमरान भारत नहीं बल्कि पाकिस्तान की रहने वाली हैं। और यह पेशे से एक डॉक्टर हैं।
महलाघा जबेली
महलाघा को पहली नज़र में देखकर लोग चक्कर खा जाते हैं। महलाघा जबेली ईरान की रहने वाली हैं और यह दिखने में विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय की बिल्कुल टू कापी लगती हैं। महलाघा जबेली जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो लोग इनकी तस्वीरों के साथ साथ ऐश्वर्या की भी तस्वीरें शेयर करने लगते हैं।
स्नेहा उल्लाल
स्नेहा उल्लाल ना सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल है बल्कि यह इनके प्रोफेशन से भी जुड़ी हुई हैं। बता दें कि स्नेहा उल्लाल ने बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह बॉलीवुड में अपना नाम बनाने में स्नेहा उल्लाल असफल साबित हुईं।
अमूज अमृता
अमूज अमृता एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल होती रहती हैं। अमूज अमृता दिखने में हूबहू बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कापी लगती हैं। कई बार तो लोग यह तक बोल देते हैं कि अमूज अमृता और ऐश्वर्या राय बच्चन एक दूसरे की बहन हैं।
मानसी नाइक
मानसी नाइक एक मराठी अभिनेत्री हैं और यह काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। मानसी नाइक को देखकर लगता हैं कि यह ऐश्वर्या राय की एकदम टू कापी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर मानसी की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। यह आए दिन सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय की लुक्स को भी री-क्रिएट करती रहती हैं।