5 ऐक्ट्रेस जिन्होंने मौसम की तरह बदले बॉयफ़्रेंड, इनमें से एक की बॉयफ़्रेंड लिस्ट तो 12 पर जाकर रुकी

बॉलीवुड के चकाचौंध दुनिया ऊपर से जितनी सुनहरी दिखती है अंदर से उतनी ही काली है। यहाँ पर रिश्तों को कोई मायने नहीं दिए जाते हैं। आए दिन ही हम ऐसी ख़बरें सुनते हैं कि इसका रिश्ता जुड़ा और उसका टूटा है।इसी बीच ये सब करने वाले और कोई नहीं बल्कि हमारे ही फ़ेवरेट कलाकार होते हैं। तो आज हम आपको एसी ही कुछ अभिनेत्रियों से रूबरू करवाएंगे जिन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई बॉयफ़्रेंड और रिश्ते बनाएँ और तोड़े।

दीपिका पादुकोन
दीपिका पादुकोन ने कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह से शादी रचाई है। लेकिन आपको बता दें कि शादी से पहले तक उनके बॉयफ़्रेंड की लिस्ट काफ़ी लंबी रही है।
दीपिका के बॉयफ़्रेंड की लिस्ट कि तरफ़ नज़र करी जाए तो उसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं । भारतीय क्रिकेट टीम के ही दो मशहूर बल्लेबाज़ युवराज सिंह और MS धोनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनके अलावा उपेन पटेल, मुजम्मिल इब्राहिम, और निहार पंड्या भी शामिल हैं। लेकिन उनका सबसे लंबा और सबसे मशहूर अफेयर रणबीर कपूर के साथ चला था।

प्रियंका चोपड़ा
अपने से उम्र में छोटे अमेरिका के मशहूर गायक निक जोनस से शादी करने वाली बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी बॉयफ़्रेंड की लिस्ट काफ़ी लंबी बनायी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के चर्चाओं के मुताबिक़ शादी से पहले देसी गर्ल शाहरुख़ ख़ान, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर जैसे मशहूर बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ टॉम हिडलेस्टन, असीम वेपारी और हरमन बवेजा को मिलाकर 6 बॉयफ़्रेंड बना चुकी थी।

अनुष्का शर्मा
इंडियन क्रिकेट की जान कहलाए जाने वाले विराट कोहली की जान यानी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हमारी इस लिस्ट में शामिल हैं। जी हाँ विराट कोहली अनुष्का शर्मा के पहले प्यार नहीं थे बल्कि इससे पहले भी वह 6 बॉयफ्रेंड्स को डेट कर चुकी हैं।
मीडिया के मुताबिक़ उनकी इस बॉय फ्रेंड लिस्ट में सुरेश रैना, रणवीर कपूर, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, युसूफ और अर्जुन कपूर भी शामिल हैं। यहाँ तक कि विराट कोहली से उनकी पहली मुलाक़ात भी रणवीर सिंह के द्वारा ही हुई थी।

कंगना रनौत
कहने को तो कंगना रनौत अभी सिंगल ही है और ना ही उन्होंने अभी तक किसी से शादी की है। लेकिन कंगना को बॉलीवुड की सबसे विवादित और तेज तर्रार अभिनेत्री माना जाता है। अक्सर ही वह अपने बयान को लेकर चर्चाओं में रहती हैं।
कंगना के बॉय फ्रेंड लिस्ट की बात की जाए तो यह काफ़ी लिस्ट लंबी है। उनकी इस लिस्ट में आदित्य पंचोली, निकोलस लाफर्टी, अध्ययन सुमन यहाँ तक कि अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे मशहूर अभिनेता भी शामिल हैं। ऋतिक रोशन के साथ उनका सबसे विवादित और सबसे लंबा अफेयर रहा था।

सुष्मिता सेन
सिर्फ़ भारत नहीं बल्कि मिस यूनिवर्स का ख़िताब अपने नाम करने वाली सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड्स की क़तार इनमें से सबसे लंबी है। हालाँकि उन्होंने अब तक शादी नहीं की लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सुष्मिता सेन ने अब तक लगभग 12 बॉयफ़्रेंड बदल लिए हैं।
फ़िलहाल सुष्मिता ललित मोदी को डेट कर रही है और इससे पहले वह रोहमन शॉल को डेट कर रही थी। लेकिन इससे पहले भी वह 12 बॉयफ्रेंड बना चुकी है। उनके इस लिस्ट में समीर भाटिया, मसदर अज़ीज़, रणदीप हुड्डा, बंटी सजदेह, इम्तियाज़ खत्री, संजय नारंग, ऋतिक भसीन, विक्रम भट्ट और मशहूर पाकिस्तान गेंदबाज़ वसीम अकरम भी शामिल हैं। वसीम अकरम के साथ उनका अफेयर सबसे लंबा और सबसे विवादित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *