साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक और फिल्म ने फिर से दुनिया भर में अपना सिक्का चला लिया है। पुष्पा, चारों तरफ बस एक ही नाम है वह है पुष्पा का। आखिर करें भी क्यों ना फिल्म ही कुछ ऐसी है की ड्रामा, एक्शन, कॉमेडी और रोमांस का एक परफेक्ट कॉन्बिनेशन है।
लेकिन क्या आप जानते हैं पुष्पा फिल्म के लिए शुरू से ही अल्लू अर्जुन एक पसंद नहीं थे। जिस कास्ट को सबसे पहले पसंद किया गया था उनमें से अधिकतर एक्टर्स ने फिल्म में काम नहीं कर पाए। तो चलिए हम आपको ऐसे ही स्टार के बारे में बताते हैं जिनको पहले यह पुष्पा फिल्म ऑफर की गई थी पर उन्होंने काम नहीं किया।
महेश बाबू– साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और सबसे चार्मिंग एक्टर यकीनन महेश बाबू हैं। उनके लुक्स और उनके पॉपुलैरिटी के कारण ही सबसे पहले उनको पुष्पा का रोल ऑफर किया गया था। लेकिन उनका ऑफर ठुकराने का कारण यह था कि वह कभी भी अपने लुक्स के साथ कॉम्प्रोमाइज करना पसंद नहीं करते हैं। जब उन्हें इस फिल्म में हीरो की रफ लुक के बारे में पता लगा तो उन्होंने रोल करने से मना कर दिया था।
समंथा– समंथा कुछ ही समय में पूरे भारत में अपनी छाप पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ दी है। पुष्पा में श्रीवल्ली के रोल के लिए पहले उनको ही पसंद किया गया था। पर समंता के मना करने पर यह रोल रश्मिका को दे दिया गया था।
दिशा पटानी– जी हां दोस्तों दिशा पटानी को भी इस फिल्म में एक रोल ऑफर किया गया था। अंटा गाना के लिए पहले दिशा पटानी को ऑफर दिया गया था लेकिन उनके मना करने पर समंता ने यह रोल निभाया था।
नोरा फतेही– फिल्म निर्माताओं ने नोरा फतेही को भी अंटा गाना के लिए ऑफर किया था। लेकिन नोरा फतेही की डिमांड कुछ ज्यादा ही बड़ी थी इसलिए उनको मना कर दिया गया था।