बॉलीवुड के सितारे फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाते हैं। कई बार इन सितारों को देखने के बाद लोगों के मन में यह सवाल आता है कि इन सितारों ने आखिर कितनी पढ़ाई की है। अगर आप भी उनमें से हैं जिनके मन में यह सवाल आता है तो आज के इस लेख में हम आपको बॉलीवुड के कई सितारों के बारे में बताएंगे जिन्होनें ना सिर्फ एक्टिंग ब्लकि पढ़ाई के मामलों में भी महारथ हांसिल किया है।
अमिताभ बच्चन : अमिताभ बच्चन हिन्दी सिनेमा के बिग बी कहे जाते हैं। अमिताभ बच्चन हिन्दी सिनेमा की ग्रोथ के पिलर भी कहे जाते हैं। अमिताभ बच्चन ने एक्टिंग के दुनिया में काफी ज्यादा नाम कमाया है। अमिताभ बच्चन ना सिर्फ एक्टिंग ब्लकि पढ़ाई के मामले में भी अव्वल रहें हैं। यह बच्चन में पढ़ लिखकर इंजीनियर बनना चाहते थे। हालांकि, किन्ही कारणों के वजह से यह इंजीनियरिंग की पढ़ाई नही कर पाए। हालांकि, इन्होनें स्नातक की पढ़ाई सांइस से की है।
रणदीप हुड्डा : रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सबसे सीरियस कलाकारों के लिस्ट में शामिल हैं। आज के समय में रणदीप हुड्डा बॉलीवुड का बड़ा नाम माना जाता है। रणदीप बच्पन में पढ़ने में काफी तेज थे इनके पिता इन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे। रणदीप ने अपनी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली से पुरा करने के बाद मेलबर्न से बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में मास्टर डीग्री तक की पढ़ाई की है।
जॉन अब्राहम : जॉन अब्राहम बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पॉपुलर एक्शन हिरो के लिस्ट में शामिल हैं। जॉन अब्राहम बच्पन से ही पढ़ाई लिखाई और खेल कुद में आगे रहे हैं। जॉन ने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने के बाद एमबीए तक की पढ़ाई की है।
सोहा अली खान : सोहा अली खान, सैफ अली खान की बहन और पटौदी खानदान की बेटी होने के साथ साथ बॉलीवुड की भी जानी मानी एक्ट्रेस हैं। बात करें पढ़ाई लिखाई की तो सोहा अली खान पढ़ाई लिखाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। सोहा ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से आधुनिक इतिहास की पढ़ाई की है। इसके अलावा सोहा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतरराष्ट्रीय संबंधो में मास्टर डीग्री तक की पढ़ाई की है।