भोजपुरी की ये एक्ट्रेस 19 साल में 465 बार बन चुकी है दुल्हन, लोग मानते हैं भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस

शादी एक ऐसा शब्द है जिसका मतलब दो लोगों के पुरे जीवन से जुड़ा होता है। अपने जीवन में लोग एक या दो बार शादी करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी भोजपुरी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिसने एक या दो बार नहीं बल्कि कुल 465 बार शादी रचाई है। इस भोजपुरी एक्ट्रेस को भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है।

465 बार शादी कर चुकी है भोजपुरी की यह एक्ट्रेस

भोजपुरी दुनिया में काम करने वाले सितारे फिल्मों में अक्सर शादी करते रहते हैं। ये सितारे रियल लाइफ में एक या दो बार शादी करते हैं तो वहीं फिल्मी दुनिया में यह सितारे कई बार शादी कर लेते हैं। बात करें भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी की तो इन्होंने अबतक 465 बार शादी किया है। और इस बात की जानकारी खुद रानी ने दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरीए दिया जानकारी

रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक बार सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरीए रानी चटर्जी ने बताया था कि इन्होंने फिल्मीं दुनिया अबतक कुल 465 बार दुल्हन का किरदार निभाया है। रानी ने रियल लाइफ में नहीं बल्कि फिल्मी पर्दे पर कुल 465 बार शादी रचाई है।

19 सालों से हैं भोजपुरी सिनेमा में एक्टिव

रानी चटर्जी को भोजपुरी सिनेमा का क्वीन कहा जाता है और रानी को भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के तौर पर भी जाना जाता है। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा में पीछले 19 सालों से सक्रिय हैं। रानी को भोजपुरी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस इस लिए भी कहा जाता है क्योंकि रानी एकमात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने भोजपुरी में बिना हीरो के खुद मुख्य किरदार में काम करके सुपरहिट फिल्में दी हैं।

रानी चटर्जी भोजपुरी की शानदार एक्ट्रेस हैं और यह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। रानी ने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में की हैं। इन दिनों रानी काफी ज्यादा सुर्खियों में भी नज़र आ रही हैं। दरअसल रानी ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया है और इसी वजह से यह सुर्खियों में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *