जानिए मुनमुन दत्ता यानी हमारी बबीता जी से जुड़े 10 अनसुने सच

मुनमुन दत्ता यानी मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का रोल निभाने वाली हमारी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। मुनमुन दत्ता ने अपने करियर में लगातार काम किया है और टीवी सीरियल के दम पर बहुत दौलत और शोहरत हासिल की है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको मुनमुन दत्ता से जुड़े कुछ ऐसे बातों के बारे में बताएंगे जो शायद आपने कभी नहीं सुनी होंगी।

1. दोस्तों आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता की उम्र 33 साल है लेकिन उन्होंने अभी तक किसी से भी शादी नहीं की है। इसके पीछे का मानना है कि वह सभी लड़कों को फ्रॉड समझती हैं। वह सोचती हैं कि जिस तरह अरमान कोहली ने उनके साथ किया था बाकी सभी लड़के भी ऐसे ही होते हैं।

2. बबीता जी को बिल्कुल भी नहीं पसंद की कोई भी दूसरा एक्टर उनको टच करें। हालांकि अगर कभी कोई ऐसा रोल या सीन आता है जिसमें किसी दूसरे एक्टर को उन्हें टच करना पड़े तो उन्हें बहुत ज्यादा अनकंफरटेबल और अजीब सा महसूस होता है।

3. आप में से शायद ही कोई जानता होगा कि बबीता जी ने शो के मशहूर किरदार जेठालाल यानी दिलीप जोशी के साथ तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले भी एक टीवी सीरियल में काम किया हुआ है। जिसका नाम था हम सब भारती था और वह शो ज़ी टीवी पर आया करता था।

4. एक्टर बनने से पहले मुनमुन दत्ता एक मॉडल हुआ करती थी और पुणे में रहते हुए उन्होंने बहुत से मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया जिसके बाद ही उनका एक्टर बनने का मन बना।

5. मुनमुन दत्ता ने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया हुआ है। जी हां उन्होंने काफी बड़ी फिल्में जैसे हॉलीडे और मुंबई एक्सप्रेस में बड़े-बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है।

6. बता दें कि बबीता जी को खाली समय में किताबें पढ़ना और पानी वाले खेल खेलना बहुत पसंद है।

7. मुनमुन दत्ता को रानी मुखर्जी और माधुरी दीक्षित बहुत ज्यादा पसंद है और वह उनकी फेवरेट है।

8. फेवरेट एक्टर की बात की जाए तो बबीता जी को अमिताभ बच्चन और किंग खान यानी शाहरुख खान बहुत पसंद है।

9. मुनमुन दत्ता ने क्लासिकल म्यूजिक की बहुत अच्छी ट्रेनिंग ली है। जी हां शायद आप जानकर हैरान हो गए होंगे कि इतनी फैशनेबल एक्ट्रेस और क्लासिकल म्यूजिक लेकिन हां उन्होंने क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ली है और उनका इसमें बहुत ज्यादा इंटरेस्ट भी है।

10. शो में तो हम देखते हैं कि जेठालाल बबीता जी को बहुत पसंद करते हैं लेकिन असल जिंदगी में बबीता जी को ब्रैड पिट बहुत पसंद है। जो कि एक हॉलीवुड एक्टर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *